AFG vs SCO T20 WC: अफगानिस्तान की स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत, 130 रन से रौंदा

Afghanistan vs Scotland T20 WC टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन से हरा दिया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. अफागनिस्तान ने पहले 4 विकेट पर 190 रन बनाया. फिर 10.2 ओवर में 60 रन पर पूरी टीम को आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

Live Updates
10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान ग्रुप 2 में पाकिस्तान को पछाड़कर टॉप पर

अफागनिस्तान की टीम ग्रुप 2 में पाकिस्ताान को पछाड़कर टॉप पर कब्जा कर लिया. अफगानिस्तान के 6.500 नेट रन रेट हैं और दो अंक हैं. जबकि पाकिस्तान के 0.973 नेट रन रेट और दो अंक हैं. इस ग्रुप में भारत सबसे नीचे है.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान की स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत की. अफागनिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन से हराया. अफगानिस्तान के 190 रन का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 10.2 ओवर में केवल 60 रन पर ढेर हो गयी. स्कॉटलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मुन्से ने सबसे अधिक 25 रन बनाये. जबकि अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाये. जबकि राशिद खान ने 2.2 ओवर में केवल 9 रन देकर 4 विकेट चटकाये. एक विकेट नविन के खाते में आया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को 9वां झटका, जोश डेवी 4 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 11वें ओवर की पहली गेंद पर 9वां झटका लगा. जोश डेवी 4 रन बनाकर राशिद खान के तीसरा शिकार बनाया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को 8वां झटका, क्रिस ग्रीव्स 12 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. क्रिस ग्रीव्स को राशिद खान ने 12 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को 7वां झटका, मार्क वाट 1 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. मार्क वाट 1 रन बनाकर आउट हुए. वाट का विकेट मुजीब ने लिया. मुजीब ने 4 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाये.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को 6ठा झटका, माइकल लीस्क शून्य पर आउट

स्कॉटलैंड को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. राशिद खान ने अपने पहले ओवर क तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क को शून्य पर एलबीडबल्यू आउट किया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को पांचवां झटका, जॉर्ज मुन्से 25 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. जॉर्ज मुन्से 25 रन बनाकर मुजीब उर रहमान के शिकार हुए. मुन्से ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका और दो छक्का जमाया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को चौथा झटका, क्रॉस शून्य पर आउट

स्कॉटलैंड को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. क्रॉस शून्य पर आउट हुए. उन्हें नवीन-उल-हक ने अपना पहला शिकार बनाया. स्कॉटलैंड का स्कोर इस समय 4 विकेट पर 30 रन है.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

मुजीब की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में स्कॉटलैंड को तीन झटका

मुजीब उर रहमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में स्कॉटलैंड को तीन झटका दिया. पहली दों गेंद पर कोएट्जर और मैकलियोड को आउट किया, फिर रिची बेरिंगटन को अपना तीसरा शिकार बनाया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को दूसरा झटका, कोएट्जर-मैकलियोड आउट

स्कॉटलैंड को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कोएट्जर और मैकलियोड आउट आउट होकर पवेलियन लौट गये. दोनों विकेट मुजीब उर रहमान ने लिये.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड को पहला झटका, काइल कोएट्जर 10 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर काइल कोएट्जर आउट हुए. कोएट्जर ने दो चौकों की मदद से 7 गेंदों में 10 रन बनाये.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड की ओर से सफयान शरीफ ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाये

स्कॉटलैंड की ओर से सफयान शरीफ ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि मार्क वाट और जोश डेवी ने एक-एक विकेट लिये.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के सामने 191 रन का लक्ष्य दिया है. अफगानिस्तान ने केवल चार विकेट गंवाये. नजीबुल्लाह जादरान और रहमानुल्ला गुरबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जादरान ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 34 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाये. जबकि गुरबाज ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाये. मोहम्मद शहजाद ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये. जबकि नबी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान को तीसरा झटका, गुरबाज 46 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान 19वें ओवर में तीसरा तीसरा झटका लगा. रहमानुल्ला गुरबाज 46 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और 4 छक्के जमाये.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान का स्कोर 16 ओवर में दो विकेट पर 136 रन

16 ओवर की समाप्ति पर अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 136 रन है. इस समय नजीबुल्लाह जादरान और रहमानुल्ला गुरबाज क्रीज पर जमे हुए हैं.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान को दूसरा झटका, शहजाद और जजई आउट

अफगानिस्तान को 10 ओवर में दो झटका लगा. दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये. हजरतुल्लाह जजई 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाया. जबकि मोहम्मद शहजाद 22 रन बनाकर आउट हुए.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान को पहला झटका, शहजाद 22 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को 6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. मोहम्मद शहजाद 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेट कीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, असगर अफगान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएट्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल में शारजाह की पिच की धीमी खेली. हालांकि रविवार को शारजाह में श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच हाई स्कोरिंग गेम खेला गया. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले में भी 170 के आस-पास टोटल देखने को मिल सकता है.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान की संभावित टीम

हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, हामिद हसन

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड की संभावित टीम

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, एलेस्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

आखिरी पांच मुकाबले में भी स्कॉटलैंड पर अफगानिस्तान का दबदबा

स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के बीच आखिरी पांच मुकाबले में भी अफगानिस्तान का दबदबा कायम रहा है. अफगानिस्तान ने सभी पांच मैचों में स्कॉटलैंड को हराया.

10:33 PM. 25 Oct 21 10:33 PM. 25 Oct

स्कॉटलैंड पर अफगानिस्तान का पलड़ा भारी

स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6 बार मुकाबला हो चुका है. जिसमें अफगानिस्तान ने सभी 6 मुकाबले जीते हैं.

6:23 PM. 25 Oct 21 6:23 PM. 25 Oct

अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच अब से कुछ देर बार भिड़ंत

अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. दोनों के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा.

मुख्य बातें

Afghanistan vs Scotland T20 WC टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन से हरा दिया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. अफागनिस्तान ने पहले 4 विकेट पर 190 रन बनाया. फिर 10.2 ओवर में 60 रन पर पूरी टीम को आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >