गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी

Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी20 मुंबई लीग में भी पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर फॉर्म बरकरार रखी. हालांकि 4 जून को उनकी टीम ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट से हराया. वहीं पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी में निराश किया और उनकी कप्तानी में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने 40 रन से मात दी.

Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw: आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. उनके लगातार 16 पारियों में 25 से अधिक रन बनाए और अपने दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन” का खिताब मिला. हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ एलिमिनेटर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. सूर्या का बल्ला फिर भी खामोश नहीं हुआ है. आईपीएल के एक दिन बाद ही उन्होंने टी20 मुंबई लीग 2025 में भाग लिया और पहले ही मैच में अपनी टीम ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए अर्धशतक जड़ा. हालांकि लीग में 4 जून को खेले गए पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट से हराया, वहीं पृथ्वी शॉ की अगुवाई में उतरी नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने 40 रन से शिकस्त दी.

सूर्यकुमार की शानदार पारी, लेकिन जीत नहीं दिला पाए

टी20 मुंबई लीग 2025 में सूर्या ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के कप्तान हैं और उन्होंने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया और 185.19 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए. उनके अलावा जगर राणा ने 53 रन बनाए. उनकी टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया, जिसे स्ट्राइकर्स ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. स्ट्राइकर्स की ओर से वरुण लवंडे ने 57 रन और साई राज पाटिल ने 47 रन बनाए. 

पृथ्वी शॉ की टीम को मिली करारी हार

वहीं लीग के चौथे मुकाबले में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स का सामना नमो बांद्रा ब्लास्टर्स से हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स ने 171 रन बनाए, जिसमें ध्रुमिल मटकर की 52 रन की आतिशी पारी खेली. जवाब में पृथ्वी शॉ की टीम 131 रन पर सिमट गई. शॉ महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दिव्यांश सक्सेना ने 42 रन बनाए. 

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

अगर आईपीएल 2025 की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 717 रन बनाए. उनका औसत 65.18 और स्ट्राइक रेट 167.92 रहा. उन्होंने सीजन में 69 चौके और 38 छक्के लगाए और टॉप 5 रन स्कोरर्स में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट उन्हीं का था. उनके निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें इस सीजन का सबसे चमकता सितारा बना दिया. अब सूर्यकुमार यादव फिलहाल मुंबई लीग में खेल रहे, इंटरनेशनल मैच में उनकी वापसी अगस्त में होगी, जब भारत बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगा. 

कमिंस-हेड-मार्श-हे’वुड-स्टार्क समेत 16 कंगारू खिलाड़ी IPL 2025 में हुए शामिल, जानें कैसा रहा सबका प्रदर्शन?

‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा

IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >