आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

SuryaKumar Yadav Baby Girl: आईपीएल 2026 के बीच स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया है.

SuryaKumar Yadav Baby Girl: सूर्या ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा की. उन्होंने देवीशा की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की जिसमें वह छोटी बच्ची की उंगलियां पकड़े हुए हैं. कैप्शन में लिखा- हंसी-खुशी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करने के साथ – हम अपनी बच्ची का स्वागत करते हैं.

सूर्या को मिल रहीं बधाईयां

सूर्या ने पिता बनने की खुशी जैसे ही सोशल मीडिया पर साझा की, उन्हें बधाईयों का तांता लग गया. फिल्म और क्रिकेट जगत के साथ-साथ नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी शुभकामनाएं दीं और नए माता-पिता को बधाई दी. अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा- गॉड ब्लेस यू. अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा- आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. नन्हे बच्चे को भगवान का आशीर्वाद मिले.

मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल खेल रहे सूर्या

सूर्या फिलहाल आईपीएल के 19वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने में व्यस्त हैं. हालांकि उनका बल्ला अबतक खामोश रहा है. उन्होंने 10 पारियों में केवल 19.50 के औसत से 195 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >