सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा को दिया नया नाम, जॉनी लीवर से है खास कनेक्शन

Suryakumar Yadav gave new name to Rohit Sharma: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस दोनो ही टीमों के लिए एक साथ खेले. हाल ही में आईपीएल 2025 में उन्होंने अपनी टीम को एलिमिनेटर तक पहुंचाया. उनके बीच की बांडिंग भी खासी फेमस रही है, अब सूर्या ने हिटमैन रोहित का नया नामकरण भी कर दिया है.

Suryakumar Yadav gave new name to Rohit Sharma: सूर्यकुमार यादव अपने ह्यूमर के लिए काफी फेमस हैं. मैदान हो सोशल मीडिया हर जगह वे छाए रहते हैं. आईपीएल 2025 का एक मजेदार किस्सा तो लोगों को याद आ ही जाता है, जब सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर अपनी जेब से पर्ची निकाली, तो अगले मैच में जब एमआई के खिलाफ शर्मा उतरे तो सूर्या ने मैच से पहले ही उनका पॉकेट टटोलना शुरू कर दिया. इंस्टाग्राम पर तो वे भारत के किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर बधाई देते हैं. हाल ही में वर्तमान भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मिस्टर 360 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

यह मजेदार वाकया हुआ क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट “Who’s The Boss” में, जहां सूर्या अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ पहुंचे थे. बातचीत के दौरान हरभजन ने सूर्यकुमार से पूछा कि अगर उन्हें रोहित शर्मा को एक शब्द में बताना हो, तो वह क्या कहेंगे? इस सवाल पर सूर्यकुमार पहले मुस्कराए और फिर पत्नी की तरफ देखकर जवाब दिया “भूला”.

उनके इस जवाब ने सभी को हंसा दिया. सूर्या ने बताया कि रोहित अक्सर अपनी जरूरी चीजें जैसे फोन, वॉलेट, या आईपैड भूल जाते हैं. एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया था कि वे अपनी शादी की रिंग तक भूल गए थे. इस पर वहां मौजूद हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया. अब बात भूला की करें, तो गोलमाल 3 में एक कैरेक्टर है पपी भाई, जिसका किरदार जॉनी लीवर ने निभाया है. वे इस मूवी में वे अक्सर चीजों को भूल जाते हैं. सूर्या ने संभवतः इसी कैरेक्टर से उनकी तुलना की है.

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले दोनों सितारे यानी सूर्यकुमार और रोहित फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं. रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं, तो सूर्यकुमार की भारतीय टी20 टीम का शेड्यूल भी कुछ दिनों बाद ही है. ऐसे में सूर्या ने इस खाली समय का फायदा उठाया और जर्मनी में स्पोर्ट्स हार्निया की सफल सर्जरी करवाई. 

गिल-क्रॉली विवाद पर माइकल वॉन खुश, कहा- भारत शिकायत नहीं कर सकता, इस बात का दिया हवाला

सिराज को मुक्का मारना चाहिए, आखिर किस बात पर भड़के माइकल वॉन, सुनाया इतना खरा-खरा

गेंद है या गाइडेड मिसाइल! 100वें टेस्ट मैच में स्टार्क ने करिश्माई गेंद से तोड़ा ब्रेट ली का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >