न धोनी-विराट और न बुमराह, सुरेश रैना ने चुनी ऑलटाइम वर्ल्ड XI, इन खिलाड़ियों का नाम लेकर चौंकाया

Suresh Raina Picks All Time World XI: सुरेश रैना ने इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दौरान अपनी ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन का चयन किया. इस टीम में उन्होंने चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी, लेकिन धोनी, कोहली और बुमराह को शामिल नहीं किया.

Suresh Raina Picks All Time World XI: क्रिकेट की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम कैसी हो? दिग्गजों से भरी हो, मैच जीतने का माद्दा रखती हो या फिर ड्रीम टीम जिसमें हर फन के माहिर खिलाड़ी हों. संन्यास ले चुके खिलाड़ी आजकल ऐसी टीम चुन रहे हैं, जिसमें वे ऑलटाइम ग्रेट को शामिल कर सकें. हाल ही में एबी डिविलियर्स ने अपनी वर्ल्ड इलेवन चुनी थी. अब इसी कड़ी में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने भी अपनी ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन का चुनाव किया है. इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के दौरान सुरेश रैना ने अपनी इस टीम का चयन किया, जिसमें उन्होंने चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया. लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि इस लिस्ट में न तो एमएस धोनी, न विराट कोहली और न ही जसप्रीत बुमराह का नाम था.

रैना ने अपनी प्लेइंग XI में वेस्टइंडीज के तीन, भारत से चार, इंग्लैंड के दो और ऑस्ट्रेलिया तथा साउथ अफ्रीका से एक-एक खिलाड़ी चुने हैं. रैन की लिस्ट में, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा समेत, विव रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स, युवराज सिंह, इयान बॉथम और एंड्रयू फ्लिंटॉफ शामिल हैं. रैना ने अपनी टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है. साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज पॉल एडम्स को ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर शामिल किया.

रैना ने कहा, “ब्रायन लारा, सचिन पाजी ओपन करेंगे. नंबर 3 पर विव रिचर्ड्स सर, नंबर 4 गैरी सोबर्स, नंबर 5 युवराज सिंह, नंबर 6 इयान बॉथम, नंबर 7 एंड्रयू फ्लिंटॉफ. मैं चार स्पिनर्स शामिल करूंगा – शेन वॉर्न, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और सईद साकलैन.” उन्होंने आगे कहा, “अगर इंपैक्ट प्लेयर का नियम होगा तो मेरा इंपैक्ट प्लेयर होगा पॉल एडम्स, साउथ अफ्रीका का चाइनामैन बॉलर.”

सुरेश रैना की वर्ल्ड इलेवन में ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), सचिन तेंदुलकर (भारत), विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), युवराज सिंह (भारत), इयान बॉथम (इंग्लैंड), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), हरभजन सिंह (भारत), अनिल कुंबले (भारत) और सईद साकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) शामिल हैं, जबकि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में पॉल एडम्स (दक्षिण अफ्रीका) को चुना गया है.

डिविलियर्स की ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स भी इस टूर्नामेंट (WCL 2025) में खेल रहे हैं. उन्होंने भी हाल ही में अपनी वर्ल्ड इलेवन का चयन किया. डिविलियर्स की लिस्ट में विराट कोहली और एमएस धोनी को जगह मिली, लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर को नहीं चुना.

एबी डिविलियर्स की वर्ल्ड इलेवन में ग्रेम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), विराट कोहली (भारत), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), एमएस धोनी (भारत), मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) और शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) शामिल हैं, जबकि 12वें खिलाड़ी के रूप में ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) को चुना गया है.

ये भी पढ़ें:-

‘वो मील के पत्थरों को…’, क्या रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड? ओली पोप ने दिया ऐसा जवाब

‘अगर टूटा भी है तो…’, जब शास्त्री ने पंत से पूछा- क्या आप खेलोगे; दिया ये जवाब

‘…क्रिकेट अंधकार युग में’, माइकल वॉन भी हुए नाराज, ICC से इस नियम में बदलाव की उठाई मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >