बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सुनील गावस्कर का अपमान! बोले मेरे नाम पर ट्रॉफी है और मैं भारतीय हूं इसलिए…

Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने पुरस्कार वितरण के दौरान न बुलाए जाने को अपना अपमान बताया. बोले मैं वहीं था और मुझे नहीं बुलाया. मैं भारतीय हूं इसलिए.

Sunil Gavaskar: रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन अपने नाम पर रखे गए टूर्नामेंट में प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले ने भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को चौंका दिया. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन बॉर्डर ने जब विजयी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी सौंपी तो पूर्व भारतीय कप्तान बाउंड्री रोप के किनारे अकेले खड़े थे. इसके बाद गावस्कर ने कोड स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि मैं भारतीय हूं क्या केवल इसलिए ऐसा किया गया. 

कोड स्पोर्ट्स ने गावस्कर के हवाले से कहा, “मुझे निश्चित रूप से प्रेजेंटेशन के लिए वहां मौजूद रहना अच्छा लगता. आखिरकार यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और यह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बारे में है. मेरा मतलब है, मैं यहां मैदान पर हूं. मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि प्रेजेंटेशन के मामले में ऑस्ट्रेलिया जीता है. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला इसलिए वे जीते. यह ठीक है. सिर्फ इसलिए कि मैं एक भारतीय हूं इसलिए मैंने ट्रॉफी पेश नहीं की. मुझे अपने अच्छे दोस्त एलन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी पेश करने में खुशी होती.”

गावस्कर फैसले थे अनजान

सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की योजना यह थी कि अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है, तो ट्रॉफी बॉर्डर द्वारा प्रदान की जाएगी, और अगर भारत चमत्कार करके सीरीज बराबर कर लेता है, तो गावस्कर ट्रॉफी को कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह को सौंप देंगे. लेकिन ऐसा लगता है कि गावस्कर इस फैसले से अनजान थे क्योंकि उन्हें अपने नाम की ट्रॉफी के प्रस्तुति समारोह में शामिल न किए जाने पर झटका लगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें 1996-1997 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रही हैं और यह एशेज के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है. पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीत दर्ज की. पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पटरी से डिरेल हो गई और उसने बाकी के सभी मैच गंवा दिए. आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में तीसरे दिन भारत को केवल 45 मिनट में ढेर कर दिया और भारतीय टीम ने अपने कल के स्कोर में मात्र 16 रन जोड़कर 162 रनों का लक्ष्य रखा. स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को पस्त कर दिया. वहीं भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 162 रन बना लिए.  

विश्व क्रिकेट में पहली बार, विकेट कीपर ने मैदान के बाहर जाकर लपका सूर्यकुमार जैसा कैच, जिसने देखा हुआ हैरान  

मैं उनके भविष्य पर…, विराट-रोहित के बारे में कोच गंभीर का बयान हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >