‘बहुत कम लोगों को देता हूं’, शुभमन गिल पर फिदा सुनील गावस्कर, झोले में भरकर लाए ये दो गिफ्ट

Sunil Gavaskar Gifts Shubman Gill: भारत के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 54 साल पुराने सुनील गावस्कर के एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड से 21 रन पीछे रह गए. केनिंगटन ओवल टेस्ट के तीसरे दिन के बाद गावस्कर ने उन्हें अपने ‘SG’ अक्षरों वाली शर्ट और साइन की हुई टोपी भेंट की. गावस्कर ने कहा, यह रिकॉर्ड अगली सीरीज में गिल के लिए प्रेरणा बनेगा.

Sunil Gavaskar Gifts Shubman Gill: भारत के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 54 साल पुराने सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए, जो किसी एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है. गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए और गावस्कर के रिकॉर्ड से 21 रन पीछे रह गए. लेकिन,केनिंगटन ओवल, लंदन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गावस्कर ने 25 वर्षीय गिल को एक खास तोहफा दिया. पूर्व कप्तान और भारत के पहले विश्वकप विजेता टीम से सदस्य महान बल्लेबाज ने गिल को अपने SG अक्षरों वाली शर्ट और एक टोपी भेंट की. गावस्कर ने कहा कि यह रिकॉर्ड न तोड़ पाना गिल को अगली सीरीज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

दिन का खेल समाप्त होने के बाद गावस्कर मैदान पर पहुंचे और गिल से कहा, “बहुत अच्छा किया. मैंने आपके लिए एक तोहफा तैयार रखा था, यह सोचकर कि आप मुझे पीछे छोड़ देंगे. लेकिन कम से कम अब तुम्हारे पास अगली सीरीज में हासिल करने के लिए कुछ है. यह एक छोटी-सी भेंट है, SG अक्षरों वाली शर्ट. किसी ने मेरे लिए बनाई थी, लेकिन मैं तुम्हें दे रहा हूं. यह तुम्हें फिट होगी या नहीं, पता नहीं और यह एक छोटी सी टोपी है, जिस पर मेरा सिग्नेचर है, जो मैं बहुत कम लोगों को देता हूं.”

गावस्कर ने कप्तान गिल की उस चाल की भी तारीफ की, जिसमें उन्होंने दिन की दूसरी अंतिम गेंद से पहले फील्ड में बदलाव किया. उन्होंने जैक क्रॉली को धोखा देने के लिए बाउंसर की फील्ड सजाई, लेकिन मोहम्मद सिराज ने फुल लेंथ की गेंद डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया. गावस्कर बोले, “ऑल द बेस्ट. वह आखिरी मूव शानदार था, वहां फील्डर भेजना और फिर यॉर्कर डालना.”

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का कठिन लक्ष्य दिया और जवाब में 50 रन पर एक विकेट गिराकर दबाव बना दिया. दिन का सबसे अहम क्षण मोहम्मद सिराज का आखिरी ओवर रहा, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली (14) को बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. इस समय बेन डकेट 34 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए अब 324 रन और चाहिए वहीं भारत को सीरीज को 2-2 से बराबरी पर लाने के लिए 9 विकेट लेने हैं. हालांकि अगर इंग्लैंड जीतता है, तो यह इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल लक्ष्य होगा. यहां का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज 263 रन है, जो 1902 में इंग्लैंड ने किया था.

गावस्कर ने यह भी कहा कि वह चौथे दिन अपनी लकी सफेद जैकेट पहनेंगे, वही जैकेट जो उन्होंने 2021 में गाबा, ब्रिस्बेन में भारत की पहली ऐतिहासिक जीत के दिन पहनी थी. उस जीत में गिल ने 92 रन बनाए थे.  गावस्कर ने कहा, “मैं अपनी लकी जैकेट पहनने वाला हूं, वही सफेद जैकेट जो मैंने गाबा टेस्ट के आखिरी दिन पहनी थी. मैं इसे कल पहनूंगा.”

गिल का एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में प्रदर्शन

गिल ने इस सीरीज में 10 पारियों में 754 रन बनाए, औसत 75.40 रहा और उन्होंने चार शतक जमाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन था, जो बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत की पहली टेस्ट जीत में आया. भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए और सुनील गावस्कर के एक सीरीज में 774 रन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. हालांकि, इस सीरीज में 19 पारियों में कुल 754 रन बनाकर उन्होंने भारतीय कप्तानों में एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान 732 रन बनाने वाले गावस्कर के नाम था. 46 साल बाद शुभमन ने गावस्कर का यह रिकॉर्ड तोड़ा. 

ये भी पढ़ें:-

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई? ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज

छा गए ‘सर रवींद्र जडेजा’, दिग्गज गैरी सोबर्स, गावस्कर, कोहली और स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

Asia Cup 2025 फुल शेड्यूल का ऐलान, दुबई में होगा IND vs PAK मुकाबला और यहां खेला जाएगा फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >