सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई? ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज

Sundar Pichai at IND vs ENG 5th Test Oval: भारत-इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन की जीत का लक्ष्य रखा जिससे और भारत के सीरीज बराबर करने की उम्मीद बढ़ी हैं. इसी मुकाबले के दौरान गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी द ओवल में मौजूद रहे और कमेंट्री बॉक्स पहुंचे.

Sundar Pichai at IND vs ENG 5th Test Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मैच ने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत अब सीरीज बराबर करने की पूरी उम्मीद कर रहा है. पहली पारी में 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड के सामने 374 रन के जीत का लक्ष्य रखा. यशस्वी जायसवाल के शतक और आकाश दीप, रवींद्र जडेज और वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टीज ने भारत को जीत की राह दिखा दी है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस अंतिम टेस्ट को लेकर उत्साह इतना बढ़ा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी द ओवल पहुंचे. वे कमेंट्री बॉक्स में तब पहुंचे जब यशस्वी जायसवाल, आकाश दीप, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे थे.

सुंदर पिचाई कमेंट्री बॉक्स में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ क्रिकेट की बारीकी का वर्णन किया. उन्होंने अपने बचपन के क्रिकेट से जुड़े अनसुने किस्से भी साझा किए. उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही क्रिकेट के फैन रहे हैं. अपने कमरे में उन्होंने सुनील गावस्कर और सचिन के पोस्टर्स भी लगा रखे थे. लेकिन वे लाइव मैच नहीं देखते थे, उन्होंने कहा कि वे नर्वस हो जाते थे, क्योंकि वे अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को आउट होकर नहीं देखना चाहते थे. दिलचस्प बात यह रही कि सुंदर पिचाई कमेंट्री कर रहे थे, उसी दौरान दूसरे सुंदर यानी वॉशिंगटन सुंदर ने एक चौका लगाकर द ओवल में गजब का पल बना दिया. 

सुंदर ने तीसरे दिन काफी तेजी से रन बटोरे. उनके 39 गेंदों पर अर्धशतक ने दर्शकों के साथ-साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम को भी खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. वाशिंगटन की पारी की बदौलत भारत ऐसी स्थिति में पहुंच गया जहां जीत की संभावना मजबूत दिखने लगी. रवींद्र जडेजा (53) और मोहम्मद सिराज के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद दबाव सुंदर पर आ गया. उन्होंने जिम्मेदारी संभालते हुए भारत को 350 के पार पहुंचाया. सिर्फ संभलकर खेलने के बजाय उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया.

84वें ओवर के अंत में सुंदर 23 गेंदों पर 17 रन पर थे, लेकिन अगली 23 गेंदों में उन्होंने गियर बदलते हुए 53 रन बना डाले, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे. इससे मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मुड़ गया. हालांकि जब उनका आतिशी प्रदर्शन चरम पर था, तभी जोश टंग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे और उनकी पारी समाप्त हो गई. उनके आउट होने के साथ ही भारत दूसरी पारी में 396 रन पर ऑलआउट हो गया और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य मिला. 

भारत को तीसरे दिन एक विकेट की तलाश थी और सिराज ने निराश नहीं किया. उन्होंने 50 के स्कोर पर जैक क्रॉली को क्लीन बोल्ड कर भारत को जीत के और नजदीक पहुंचा दिया. अब भारत को चौथे दिन 9 विकेट की तलाश होगी, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और बनाने होंगे. 

ये भी पढ़ें:-

छा गए ‘सर रवींद्र जडेजा’, दिग्गज गैरी सोबर्स, गावस्कर, कोहली और स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

Asia Cup 2025 फुल शेड्यूल का ऐलान, दुबई में होगा IND vs PAK मुकाबला और यहां खेला जाएगा फाइनल

WCL 2025 फाइनल: एबी डिविलियर्स ने फिर जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >