SL vs PAK Highlights: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, पथुम निसंका ने जड़ा नाबाद अर्धशतक
Sri Lanka vs Pakistan, Asia Cup 2022 Highlights: पथुम निसंका के नाबाद अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने आत सुपर चार के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह पांच विकेट से हराया. श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20वें ओवर में 121 पर ऑलआउट कर दिया. हालांकि श्रीलंका को भी शुरुआती झटके लगे और पहले तीन विकेट जल्दी गिर गये. आज के मुकाबले को रविवार के फाइनल के लिए ड्रेस रिहर्सल माना गया. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक विकेट से जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं श्रीलंका भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा था. दोनों के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
SL vs PAK Highlights: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, पथुम निसंका ने जड़ा नाबाद अर्धशतक
Live Updates
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया
लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुआई में स्पिनरों के फिरकी के जादू के बाद सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के अर्धशतक से श्रीलंका ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के अंतिम मुकाबले में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. यह मुकाबला फाइनल का ड्रेस रिहर्सल था क्योंकि रविवार को यही दोनों टीम खिताबी मुकाबले में खेलेंगी.
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
पथुम निसंका ने जड़ा अर्धशतक
पथुम निसंका ने अर्धशतक जड़ दिया है. निसंका ने 42 गेंद पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. निसंका ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया है.
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
एक समय मुश्किल में दिख रही श्रीलंका की टीम ने 50 का स्कोर पार कर लिया है. श्रीलंका को तीन शुरुआती झटके लगे हैं. पथुम निसंका और भानुका राजपक्षे क्रीज पर जमे हुए हैं.
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
श्रीलंका को लगातार दो झटके
श्रीलंका को लगातार दो झटके लगे हैं. कुसल मेंडिस के बाद दनुष्का गुनतिलका भी शून्य पर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को दो रन पर ही दो झटके लगे. इससे पूरी टीम दबाव में आ गयी है. अब बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलकर प्रेशर कम करना होगा.
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
पाकिस्तान की पूरी टीम 121 पर सिमटी
श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर के अंदर ही 121 रनों पर समेट दिया. कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 30 रनों की पारी खेली. उसके बाद मोहम्मद नवाज ने 26 रन बनाये. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट चटकाये. प्रमोद मधुसान और महीस तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये.
4:29 AM. 10 Sept 2210:59 PM. 9 Sept
हसन अली आउट, पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा
पारी के 16वें ओवर में पाकिस्तान को एक और झटका लगा. हसन अली बिना खाता खोले आउट.
मुख्य बातें
Sri Lanka vs Pakistan, Asia Cup 2022 Highlights: पथुम निसंका के नाबाद अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने आत सुपर चार के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह पांच विकेट से हराया. श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20वें ओवर में 121 पर ऑलआउट कर दिया. हालांकि श्रीलंका को भी शुरुआती झटके लगे और पहले तीन विकेट जल्दी गिर गये. आज के मुकाबले को रविवार के फाइनल के लिए ड्रेस रिहर्सल माना गया. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक विकेट से जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं श्रीलंका भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा था. दोनों के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.