SL vs PAK : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से रौंदा, छठी बार बना एशिया कप चैंपियन

Sri Lanka vs Pakistan, Asia Cup Final 2022: एशिया कप 2022 में आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. यह श्रीलंका का 6ठा एशिया कप खिताब है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही, लेकिन उन्होंने 20 ओवर में 170 रन बनाये. जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को दो शुरुआती झटके लगे. लेकिन 10 ओवर के बाद टीम लड़खड़ा गयी और हार गयी. मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रनों की पारी खेली लेकिन वह बेकार चली गयी.

Live Updates
5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया है. यह श्रीलंका की इस सीरीज में छठी जीत है.

5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को लगा आठवां झटका

पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. महीस तीक्षणा ने शादाब खान को आउट कर दिया है. पाकिस्तान के लिए जीत अब मुश्किल लग रही है, क्योंकि टीम को जीत के लिए अब भी 12 गेंद पर 50 रनों की जरूरत है.

5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

पाकिस्तान को सातवां झटका लगा है. खुशदिल शाह भी आउट हो गये है. अब भी पाकिस्तान को जीत के लिए 18 गेंद पर 59 रनों की जरूरत है.

5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

मोहम्मद रिजवान आउट

मोहम्मद रिजवान अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. इस समय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. रिजवान के आउट होने के बाद क्रीज पर आयेु आसिफ अली खाता भी नहीं खोल पाये और छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गये.

5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

इफ्तिखार अहमद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये मोहम्मद नवाज भी कोई कमाल नहीं दिखा पाये और छह रन बनाकर पवेलियन लौट गये. पाकिस्तालन

5:11 AM. 12 Sept 22 11:41 PM. 11 Sept

पाकिस्तान को जल्दी जल्दी लगे दो झटके

पाकिस्तान को शुरुआती झटके काफी जल्दी लगे. पहले पांच रन बनाकर कप्तान बाबर आजम आउट हुए. उसके बाद बल्लेबाजी करने आये फखर जमान भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. मोहम्मद रिजवान एक छोर से जमे हुए हैं.

मुख्य बातें

Sri Lanka vs Pakistan, Asia Cup Final 2022: एशिया कप 2022 में आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. यह श्रीलंका का 6ठा एशिया कप खिताब है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही, लेकिन उन्होंने 20 ओवर में 170 रन बनाये. जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को दो शुरुआती झटके लगे. लेकिन 10 ओवर के बाद टीम लड़खड़ा गयी और हार गयी. मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रनों की पारी खेली लेकिन वह बेकार चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >