SLvsIND 3rd T20 : भारत की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने तीसरे टी20 के साथ-साथ सीरीज पर भी जमाया कब्जा
Sri Lanka vs India, 3rd T20 : श्रीलंका ने तीसरे टी20 में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. श्रीलंका ने पहले भारतीय टीम को 81 रन पर रोक दिया और फिर 14वें ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
Colombo: Sri Lankan Cricket team celebrates a wicket during 2nd T20 with India, at Premadasa Stadium in Colombo, Wednesday, July 28, 2021. (PTI Photo)(PTI07_28_2021_000394B)
Live Updates
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
भारत की ओर से राहुल चाहर ने चटकाये तीन विकेट
भारत की खराब बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी निराश किया. भारत की ओर से केवल राहुल चाहर ने तीन विकेट चटकाये. चाहर ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये.
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
श्रीलंका ने भारत को तीसरे टी20 में 7 विकेट से हराया
श्रीलंका ने तीसरे टी20 में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. श्रीलंका ने पहले भारतीय टीम को 81 रन पर रोक दिया और फिर 14 और तीन गेंद में 3 विकेट खोकर 82 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
श्रीलंका को तीसरा झटका, समरविक्रमा 6 रन बनाकर आउट
श्रीलंका को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. राहुल चाहर ने समरविक्रमा को 6 रन पर अपना तीसरा शिकार बनाया. चाहर ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये.
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
श्रीलंका को दूसरा झटका, भानुका को चाहर ने बनाया अपना दूसरा शिकार
श्रीलंका को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका भानुका के रूप में लगा. भानुका को राहुल चाहर ने अपना दूसरा शिकार बनाया. भानुका ने 27 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से 18 रन बनाये.
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
श्रीलंका को पहला झटका, राहुल चाहर ने फार्नांडो को किया आउट
भारतीय टीम को आखिरकार पहली सफलता मिल ही गयी. राहुल चाहर ने 6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर आविष्का फर्नांडो को 12 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. चाहर ने फर्नांडो का कैच खुद लपका. श्रीलंका का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट पर 23 रन है. फर्नांडो के आउट होने के बाद समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
4:36 AM. 30 Jul 2111:06 PM. 29 Jul
विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज, श्रीलंका की अच्छी शुरुआत
श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत की है. 5 ओवर में बिना विकेट खोये श्रीलंका ने 22 रन बना लिया है. इधर खराब बल्लेबाजी के बाद भारत के गेंदबाजों का भी खराब प्रदर्शन जारी है. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं. भानुका और फार्नांडो विकेट पर जम गये हैं.
मुख्य बातें
Sri Lanka vs India, 3rd T20 : श्रीलंका ने तीसरे टी20 में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. श्रीलंका ने पहले भारतीय टीम को 81 रन पर रोक दिया और फिर 14वें ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.