ENG vs SL: श्रीलंका की वर्ल्ड कप में धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा

श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एंजेलो मैथ्यूज और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट लिए.

श्रीलंका ने आईसीसी वनडे विश्व कप में गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया. श्रीलंका ने इंग्लैंड की टीम को पहले 33.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर 160 रन बनाकर जीत दर्ज की.

मैथ्यूज, कुमारा चमके

गत चैंपियन इंग्लैंड के अभी पांच मैचों में केवल दो अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गया है. श्रीलंका के खिलाफ आज बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही थी ,लेकिन असमान उछाल ले रही पिच पर उसके बल्लेबाज जूझते हुए नजर आए. बेन स्टोक्स (73 गेंद पर 43 रन) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एंजेलो मैथ्यूज और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट लिए.

डाविड मलान (25 गेंद पर 28 रन) और जॉनी बेयरस्टो (31 गेंद पर 30 रन) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे इंग्लैंड को आक्रामक शुरुआत दिलाई. यह साझेदारी टूटने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम 85 रन के स्कोर तक पवेलियन पहुंच गई.

मलान आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे. वह मैथ्यूज की गेंद पर असमंजस की स्थिति में दिखे और विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठे.

जो रूट (03) तेजी से रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए जबकि कप्तान जोस बटलर (08) कुमारा की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे. बेयरस्टो भी रजिता की गेंद पर सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए. उन्होंने मिड ऑन पर धनंजय डिसिल्वा को आसान कैच दिया.

लियाम लिविंगस्टोन (01) भी कुमारा की गेंद पर गलत लाइन में खेल रहे थे और पगबाधा आउट हो गए. मोईन अली ((15) को मैथ्यूज की गेंद पर कट करने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने प्वाइंट पर खड़े कुसल परेरा को आसान कैच किया.

इंग्लैंड को इन बल्लेबाजों से जिम्मेदारी भरी पारी की जरूरत थी लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से विकेट गंवाए. स्टोक्स ने हालांकि जिम्मेदारी दिखाई. वह जब 12 रन पर खेल रहे थे तो सदीरा समरविक्रमा ने उन्हें जीवन दान दिया. इस ऑलराउंडर ने इसका फायदा उठाकर कुछ आकर्षक शॉट लगाए. उन्होंने कुमारा की गेंद पर सीमा रेखा पर कैच दिया इसके बाद इंग्लैंड की पारी सिमटने में देर नहीं लगी. डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >