श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड रन, पहले टी20 में मेंडिस की फिफ्टी की बदौलत बांग्लादेश को हराया

SL vs BAN 1st T20I: बांंग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज की. श्रीलंका ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

SL vs BAN 1st T20I: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच पल्लेकल में खेला गया. वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका ने यहां भी दबदबा बनाया. श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस की बल्लेबाजी का जलवा बरकरार है. उन्होंने पिछले मैच में भी मैच जिताऊ पारी खेली थी और इस टी20 मुकाबले में भी उन्होंने 51 गेंद में 73 रन की पारी खेली जिससे श्रीलंका ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि मोहम्मद नईम ने नाबाद 32 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने लगभग एक साल बाद सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार वापसी. उन्होंने 22 रन देकर एक विकेट चटकाया. महेश तीक्षणा ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए जिससे श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट पर 154 रन पर रोक दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 28 गेंदों में 78 रन जोड़ डाले. निसंका ने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं मेंडिस ने शुरुआत में आक्रमण किया और फिर पारी को गहराई तक ले जाने का जिम्मा उठाया. बल्ले के पुराने होने और पिच धीमी होने के कारण श्रीलंका ने मैच को आखिरी ओवर तक खींचा. कुसल परेरा ने धीमी लेकिन जरूरी पारी (24 रन) खेली. 

श्रीलंका ने सुधारा अपना रिकॉर्ड

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में पावरप्ले के 6 ओवर में 83 रन बनाकर टी20I में अपना सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर दर्ज किया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ 75 रन था, जो उन्होंने भारत के खिलाफ मार्च 2018 में बनाया था.

मेंडिस ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से शुरुआत की लेकिन अंत में 73 रन पर आउट हुए, उनका स्ट्राइक रेट 150 से थोड़ा कम रहा. इसके बावजूद उनकी और निसंका की धमाकेदार शुरुआत ने मैच को श्रीलंका के पाले में बनाए रखा. अंत में कप्तान चरिथ असलंका ने मैच खत्म करने की जिम्मेदारी ली और एक ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई.

सीरीज का शेड्यूल

श्रीलंका ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बढ़त बना ली. अब इस शृंखला का दूसरा टी20 मुकाबला 13 जुलाई को डांबुला में और तीसरा व अंतिम मुकाबला 16 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा.

बुमराह के ऊपर हुआ ‘लेडीबर्ड्स’ का हमला, लॉर्ड्स मैदान पर मची भागम-भाग, देखें वीडियो

लॉर्ड्स में बिना शतक जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पोंटिंग-कैलिस की बराबरी कर सचिन के कीर्तिमान पर गड़ाई नजर

सर जडेजा ने बुलाया; आजा सेंचुरी पूरी कर ले, लेकिन रूट की हिम्मत नहीं हुई, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >