IPL 2021: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का विस्फोस्टक फिफ्टी, हैदराबाद को 42 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हरा दिया है. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने लगाया विस्फोटक अर्धशतक. लेकिन मुंबई की इस जीत के बाद भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पायी है. कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी है.

Live Updates
5:07 AM. 9 Oct 21 11:37 PM. 8 Oct

मुंबई ने हैदराबाद को 42 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हरा दिया है. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने लगाया विस्फोटक अर्धशतक. लेकिन मुंबई की इस जीत के बाद भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पायी है. कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी है.

4:46 AM. 9 Oct 21 11:16 PM. 8 Oct

अब्दुल समद आउट, हैदराबाद को चौथा झटका

अब्दुल समद के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. चार विकेट के नुकसान पर हैदराबाद ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है.

4:46 AM. 9 Oct 21 11:16 PM. 8 Oct

हैदराबाद को पहला झटका, जेसन रॉय आउट 

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आउट हो गये हैं. लेकिन हैदराबाद ने 71 रन बना लिए हैं. और अब मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गये हैं.

4:46 AM. 9 Oct 21 11:16 PM. 8 Oct

मुंबई ने हैदराबाद को दिया 236 रन का लक्ष्य

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 236 रनों का लक्ष्य दिया है. ईशात किशनन ने 84 और सूर्यकुमार यादव ने 82 रन बनाए.

4:46 AM. 9 Oct 21 11:16 PM. 8 Oct

पीयूष चावला शून्य पर आउट, मुंबई को आठवां झटका 

मुंबई इंडियंस को 20वें ओवर की पहली गेंद पर आठवां झटका लगा है. पीयूष चावला शून्य पर आउट हो गये हैं.

4:46 AM. 9 Oct 21 11:16 PM. 8 Oct

सूर्यकुमार यादव के हेलमेट में लगी उमरान मलिक की गेंद

19वां ओवर उमरान मलिक फेंक रहे हैं. उमरान की पांचवीं गेंद सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर लगी और मैदान में फिजियो को बुलाया गया. थोड़ी देर खेल रूकी लेकिन फिर से यादव खेलने के लिए तैयार हो गये.

मुख्य बातें

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हरा दिया है. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने लगाया विस्फोटक अर्धशतक. लेकिन मुंबई की इस जीत के बाद भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पायी है. कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >