WTC का खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बनी चैंपियन
Copied link
IND Vs AUS WTC Final 2023 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया. 444 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ही आलआउट हो गई और यह मुकाबला हार गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मुकाबले में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने बल्ले से कमाल करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली.
10:44 PM. 11 Jun 2310:44 PM. 11 Jun
WTC का खिताब जीत सभी आईसीसी ट्रॉफी अब ऑस्ट्रेलिया के नाम
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया. 444 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ही आलआउट हो गई और यह मुकाबला हार गई.
10:21 PM. 11 Jun 2310:21 PM. 11 Jun
भारत को 8वां झटका, उमेश यादव आउट
ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 8वां झटका लग चुका है. उमेश यादव 12 गेंदों में केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से ऑस्ट्रेलिया की टीम अब महज दो विकेट दूर है.
10:21 PM. 11 Jun 2310:21 PM. 11 Jun
भारत को 7वां झटका, शार्दुल ठाकुर आउट
भारतीय टीम को 7वां झटका लग चुका है. शार्दुल ठाकुर केवल 5 गेंद खेलकर बिना कोई रन बनाये पवेलियन लौट चुके हैं. ठाकुर को नाथन लियोन ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
10:21 PM. 11 Jun 2310:21 PM. 11 Jun
भारत को छठा झटका, अजिंक्य रहाणे आउट
ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में संघर्ष कर रही है. टीम को अबतक 6 झटका लग चुका है. अजिंक्य रहाणे 108 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
200 के पार पहुंची टीम इंडिया
खिताबी मुकाबले में 444 रन का पीछा कर रही टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. भारत के लिए अभी अजिंक्य रहाणे 36 रन बनाकर और भरत 15 रन पर बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
रहाणे भारत के लिए दिखा रहे दम
उंगली में चोट और दर्द के बाद भी भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के लिए दम दिखा रहे हैं. भारत की जीत के आखिरी उम्मीद रहाणे ही हैं.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
भारत को लगा पांचवां झटका, बिना खाता खोले जडेजा आउट
भारतीय टीम के उम्मीदों को और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले बोलैंड का शिकार बने हैं.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
भारत के उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली आउट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय के उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 49 रन बनाकर आउट हो गए. विराट का जबरदस्त कैच स्टीव स्मिथ ने स्लिप में पकड़ा.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
पांचवें दिन का खेल शुरू, भारत को जीत के लिए चाहिए 280 रन
ओवल में पांचवे दिन का खेल शुरू हो चुका है. टीम इंडिया को अभी जीत के लिए 280 रनों की जरूरत है. अभी भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर बने हुए हैं.
9:54 PM. 11 Jun 239:54 PM. 11 Jun
विराट और रहाणे पर है भारत को उम्मीद
खिताबी मुकाबले के पांचवें दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की साझेदारी पर भारत की उम्मीदें लगी हुई है. टीम इंडिया को अगर यह मुकाबला जीतना है तो आज विराट कोहली और रहाणे को दमदार पारी खेलनी होगी.
7:39 PM. 11 Jun 237:39 PM. 11 Jun
टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 280 रन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. इससे पहले टीम इंडिया ने चौथे दिन 444 रनों का पीछा करते हुए शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. अब टीम के हाथ में सिर्फ 7 विकेट हैं. टीम इंडिया अब भी इस मैच को जीतकर आईसीसी ट्रॉफी अपने घर ला सकती है. भारत को जीत के लिए आखिरी दिन 90 ओवर में 280 रनों की जरूरत है.
4:06 AM. 11 Jun 234:06 AM. 11 Jun
विराट कोहली और रहाणे के ऊपर टिकी भारत की जीत की उम्मीद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दोनों पारियों के आधार पर 444 रन का टारगेट दिया है. वहीं भारतीय टीम ने इसके जवाब में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं. भारत के लिए अभी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
4:06 AM. 11 Jun 234:06 AM. 11 Jun
विराट और रहाणे की जोड़ी पर टिका भारत
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच शानदार साझेदारी बना ली है. इन दोनों की साझेदारी पर ही भारत की जीत टिकी हुई है. दोनों के बीच अभी 67 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है.
4:06 AM. 11 Jun 234:06 AM. 11 Jun
विराट और रहाणे के बीच पनप रही साझेदारी
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच साझेदारी बन रही है. भारत को अगर यह मुकाबला जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.
4:06 AM. 11 Jun 234:06 AM. 11 Jun
विराट ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 2 हजार रन
विराट कोहली ने खिताबी मुकाबले में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
4:06 AM. 11 Jun 234:06 AM. 11 Jun
रोहित के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन, भारत को तीसरा झटका
भारतीय टीम को तीसरा झटका लग चुका है. कप्तान रोहित शर्मा 41 के बाद चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने. भारत इस मुकाबले में मुश्किल में नजर आ रही है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
रोहित कर रहे अच्छी बल्लेबाजी
भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा काफी पॉजिटिव इंटेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी तरह से अग्रसर नजर आ रहे हैं.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
शुभमन गिल के विकेट पर छिड़ा विवाद
शुभमन गिल के विकेट पर विवाद छिड़ गया है. दरअसल, शुभमन गिल का कैच कैमरून ग्रीन ने काफी नीचे से पकड़ा. वहीं देखने में यह लग रहा था कि बॉल मैदान पर सटा हुआ है. ऐसे में उनको आउट दिए जाने के बाद हर कोई हैरान है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
भारत को लगा पहला झटका, शुभमन गिल आउट
भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 18 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
भारत को मिली शानदार शुरुआत, रोहित और गिल तेजी से बना रहे रन
भारतीय टीम को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत मिली है. टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं. भारत अगर इसी तरह से बल्लेबाजी करती रही तो टीम इंडिया ये खिताब अपने नाम कर सकती है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और गिल क्रीज पर
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. अभी टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं. भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना है तो टीम को 444 रन बनाने होंगे.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
WTC Final जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 444 रन
भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला जीतना है तो उन्हें 444 रन बनाने होंगे. भारत के पास इस लक्ष्य को पाने के लिए 137 ओवर्स हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह मुकाबले भारत या ऑस्ट्रेलिया किसके खेमें में जाता है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, स्टार्क आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में सातवां झटका लग चुका है. टीम को यह झटका मिचेल स्टार्क के रूप में लगा है. स्टार्क मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
400 के पार हुई ऑस्ट्रेलिया की लीड
ऑस्ट्रेलिया की लीड 400 रनों के पार हो गई है. टीम के अभी भी 4 विकेट गिरना बाकि है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की बैटिंग देख माना यही जा रहा है कि कंगारू कम से कम 450+ का लीड बनाने के बाद पारी घोषित करने के बारे में सोचेंगे.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
भारत को 4 विकेट की जरुरत
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में आलआउट करने के लिए टीम इंडिया को अभी 4 विकेट की जरुरत है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना चुकी है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
चौथे दिन का लंच ब्रेक का हुआ ऐलान, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 374 रनों की बढ़त
खताबी मुकाबले के चौथे दिन के लंच का ऐलान हो चुका है. कंगारू टीम ने 374 रनों की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 4 विकेट शेष हैं. ऐसे में वह अपने बढ़त को 400+ का बनाना चाहेगी.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 200 रन ���ूरे
ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 200 रन पूरे कर लिए हैं. कंगारू के पास अब 373 रनों की लीड हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 4 विकेट शेष हैं. ऐसे में टीम अपने बढ़त को अभी और बड़ा कर सकती है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, ग्रीन आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को खिताबी मुकाबले के दूसरी पारी में छठा झटका लगा है. टीम के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन रवींद्र जडेजा के तीसरे शिकार बने हैं. भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया को आलआउट करने के लिए 4 विकेट की जरुरत है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
सिराज के बाउंसर से चोटिल हुए कैमरून ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 60वें ओवर में गेंदबाजी करने आए भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए हैं. हालांकि वह ठीक हैं और बल्लेबाजी करना जारी रखा है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
एलेक्स कैरी और ग्रीन क्रीज पर टिके
ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन 21 और एलेक्स कैरी 13 रन बनाकर क्रीज पर जम गए हैं. दोनों के बीच धीरे-धीरे साझेदारी पनपते जा रही है.
2:08 AM. 11 Jun 232:08 AM. 11 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, लाबुशेन आउट
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन आउट हो गए हैं. वह उमेश यादव की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए.
8:43 PM. 10 Jun 238:43 PM. 10 Jun
चौथे दिन का खेल शुरू, लाबुशेन और ग्रीन ने क्रीज पर
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन और कैमरून ग्रीन क्रीज पर उतरे हैं. अभी लाबुशेन 41 और ग्रीन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
8:43 PM. 10 Jun 238:43 PM. 10 Jun
लाबुशेन बन सकते हैं भारत के लिए मुसीबत
भारतीय गेंदबाजों के लिए चौथे दिन सबसे बड़ा चैलेंज ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को आउट करने की होगी. लाबुशेन अभी 41 रन पर नाबाद हैं. अगर भारतीय गेंदबाज उन्हें जल्द आउट नहीं कर पाते हैं तो वह भारत के लिए बड़ी टेंशन बन सकते हैं.
8:43 PM. 10 Jun 238:43 PM. 10 Jun
भारतीय गेंदबाजों को करना होगा कमाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को कमाल करना होगा. भारत को अगर इस मैच में वापसी करनी तो ऑस्ट्रेलिया को कम से कम रन में आलआउट करना होगा.
7:39 PM. 10 Jun 237:39 PM. 10 Jun
ऑस्ट्रेलिया को 296 रनों की बढ़त, भारत पर हार का खतरा
ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. अब तक तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और आज चौथे दिन का खेल खेला जाएगा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. वहीं कंगारुओं की कुल बढ़त 296 रनों की हो चुकी है. फिलहाल कैमरून ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
रोमांचक हुआ फाइनल मुकाबला, तीसरे दिन भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं. कंगारू टीम के पास अभी 296 रनों की बढ़त हो गई है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बॉलिंग की है.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
ट्रैविस हेड लौटे पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लग चुका है. पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले ट्रैविस हेड रवींद्र जडेजा की गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
लाबुशेन विकेट पर टिके, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 276 रनों की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 276 रनों की बढ़त बना ली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन क्रीज पर टिक गए हैं. भारतीय गेंदबाज को उनका विकेट जल्द से जल्द झटकना होगा.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
जडेजा ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता, स्मिथ आउट
भारत के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई है. स्मिथ इस मुकाबले में 34 रन बना सकें.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
भारतीय गेंदबाज दिख रहे बेअसर
2 विकेट झटकने के बाद भारतीय गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे हैं. स्टीव स्मिथ और लाबुशेन दोनों अच्छी तरह से गेंदबाजों को खेल रहे हैं. भारत को मुकाबले में तीसरे विकेट की तलाश है.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के बीच पनप रही है साझेदारी
भारत के लिए स्टीव स्मिथ और लाबुशेन मुसीबत बनते जा रहे हैं. दूसरी पारी में दोनों बल्लेबाज पिच पर टिक गए हैं. अगर टीम इंडिया को इस मैच में वापसी करनी है तो इन दोनों को जल्द से जल्द आउट करना होगा.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, उस्मान ख्वाजा आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा उमेश यादव की गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
टीब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, ख्वाजा और लाबुशेन क्रीज पर
टी ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा और मार्नश लाबुशेन क्रीज पर उतरे हुए हैं.
4:07 AM. 10 Jun 234:07 AM. 10 Jun
टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया को 196 रनों की बढ़त
डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत पर 196 रनों की बढ़त हासिल है. टीम इंडिया की पहली पारी सिमटने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक होने तक एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं. अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और लाबुशेन क्रीज पर हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
जल्द ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटना चाहेगी भारत
टीम इंडिया को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो दूसरी पारी में कंगारू टीम को जल्द से जल्द समेटना होगा. अगर भारतीय टीम कंगारूओं को जल्द से जल्द आउट कर देती है तो टीम इंडिया के पास टारगेट हासिल करने के लिए भी पर्याप्त समय रहेगा.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
ऑस्ट्रेलिा को लगा पहला झटका, डेविड वॉर्नर आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में पहला झटका लग चुका है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू, वॉर्नर और ख्वाजा क्रीज पर
ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. पहली पारी के आधार पर अभी कंगारू टीम के पास 173 रनों की लीड है. ऐसे में भारत को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो कंगारूओं को जल्द से जल्द समेटना होगा.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
296 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 469 रन बनाए. वहीं इसके जवाब में भारत की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
अर्धशतक लगाकर शार्दुल ठाकुर आउट
भारत को नौवां झटका लग चुका है. टीम के लिए अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
भारत को लगा आठवां झटका, उमेश यादव आउट
भारतीय टीम को आठवां झटका लग चुका है. टीम को यह झटका उमेश यादव के रूप में लगा है. वह पैट कमिंस का तीसरा शिकार बने हैं. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि शार्दुल ठाकुर अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
भारतीय टीम को लगा सातवां झटका, रहाणे आउट
भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में सातवां झटका लगा है. टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे 89 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं. रहाने ने इस मैच में कमाल की बैटिंग की हालांकि वह अपने शतक से 11 रन दूर रह गए.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
लंच के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू, रहाणे शतक के करीब
खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन लंच के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. रहाणे अपने शतक से सिर्फ 11 रन दूर हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
रहाणे ने टेस्ट करियर में पूरे किए 5 हजार रन
इस खिताबी मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर में अपने 5 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं. रहाणे ने यह मुकाम अपने 83वें टेस्ट में हासिल किया है.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
लंच ब्रेक तक भारत ने बनाए 260 रन, रहाणे की शानदार बैटिंग
डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने वापसी की है. टीम इंडिया ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक 260 रन बना लिए हैं. अभी टीम के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दूल ठाकुर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
शतक के करीब पहुंचे अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रहाणे अभी 89 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अपने शतक से सिर्फ 11 रन दूर हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
चोट खाकर भी पिच पर टिके हुए हैं रहाणे
अपने कमबैक मैच में रहाणे को कई बार चोट लगी है. हालांकि इन चोटों के बाद भी रहाणे पिच पर टिक हुए हैं और टीम को संभाले रखा है. रहाणे इस मुकाबले में अभी 74 रनों पर नाबाद हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
200 के पार पहुंची टीम इंडिया, रहाणे ने भारत को संभाला
भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारत की पारी को संभाल लिया है. शार्दुल ठाकुर के साथ वह टीम के लिए बहुमूल्य साझेदारी निभा रहे हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
अजिंक्य रहाणे ने जड़ा शानदार अर्धशतक
लंबे समय बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापस लौटे अजिंक्य रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमाल की बैटिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक लगाया. रहाणे की यह हाफ सेंचुरी उस वक्त आई है जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
शार्दुल को लगातार दो गेंदों पर लगी चोट
6 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की दो लगातार गेंद उनके हाथों पर लगी है. शार्दुल का इलाज अभी फीजियो कर रहे हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
भारत को लगा छठा झटका, केएस भरत आउट
भारतीय टीम को तीसरे दिन के शुरुआत में ही छठा झटका लग चुका है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत 5 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का दूसरा शिकार बने हैं. भरत के बाद क्रीज शार्दुल ठाकुर उतरे हैं.
12:43 AM. 10 Jun 2312:43 AM. 10 Jun
केएस भरत और रहाणे से बड़ी पारी की भारत को उम्मीद
भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वापसी करनी है. तो मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को केएस भरत और अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दोनों के बीच अगर आज बड़ी साझेदारी होती है तो भारतीय टीम मैच में वापसी कर सकती है.
7:34 PM. 9 Jun 237:34 PM. 9 Jun
बैकफुट पर टीम इंडिया को रहाणे और भरत से उम्मीद
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 151 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. ये दोनों ही बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके. कप्तान रोहित 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन 13 रन बनाकर चलते बने. विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी 14 रन ही बना सके. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने 48 रनों की अहम पारी खेली. अब भारतीय टीम की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे और श्रीकर भरत के कंधो पर है. टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया ने 318 रन पीछे है.
4:15 AM. 9 Jun 234:15 AM. 9 Jun
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 318 रन पीछे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 469 रनों पर सिमट गई है. वहीं इसके बाद बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और टीम के 5 विकेट 151 रनों पर गिर चुके हैं. टीम इंडिया अभी भी कंगारूओ से 318 रन पीछे है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
भारत को लगा पांचवां झटका, रवींद्र जडेजा आउट
भारतीय टीम को बड़ा झटका लग चुका है. टीम के लिए शानदार बैटिंग कर रहे रवींद्र जडेजा 48 रन बनाकर नाथन लॉयन की गेंद पर आउट हो गए.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
रहाणे और जडेजा के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी
भारत की पारी अब संभलते हुए नजर आ रही है. 4 विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी हैं. दोनों के बीच यह साझेदारी 84 गेंदों पर हुई है. भारत को अभी इस मैच में वापसी करनी है तो दोनों को अभी बड़ी पारी खेलनी होगी.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
रहाणे के हेलमेट पर लगी गेंद
अजिंक्य रहाणे को क्रिस ग्रीन की गेंद की पर चोट लगी. दरअसल, 29वें ओवर की पहले गेंद रहाणे की हेलमेट पर लगी. इसके बाद उनका कनकशन टेस्ट भी किया गया. इस टेस्ट में वह फिट नजर आए और बल्लेबाजी जारी रखी.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
100 रन के पार टीम इंडिया, रहाणे-जडेजा क्रीज पर
टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है. भारतीय टीम के लिए अभी रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को इस मैच में वापसी के लिए इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
बाल-बाल बचे अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को पैट कमिंस की गेंद पर बड़ा जीवनदान मिला है. पैट कमिंस ने रहाणे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था. जिसपर रहाणे ने रिव्यू लिया और कमिंस की यह गेंद नो बॉल निकली. दरअसल, बॉलिंग के दौरान कमिंस के पैर का हिस्सा बॉलिंग क्रीज से बाहर था. अब फैंस को यही उम्मीद है कि रहाणे इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाएंगे और इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
रहाणे के भरोसे टीम इंडिया
भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे पर खिताबी मुकाबले में बड़ी जिम्मेदारी है. टीम के चार विकेट गिर चुके हैं. अभी अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा क्रीज पर टीम इंडिया के बागडोर संभाले हुए हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, विराट कोहली आउट
टीम इंडिया की मुस्किलें बढ़ गई है. भारत के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 14 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने हैं. यह भारत इस मैच में लगा चौथा झटका है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
रहाणे और कोहली पर है बड़ी जिम्मेदारी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है. भारत के तीन बड़े विकेट गिर चुके हैं. अभी टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली बैटिंग कर रहे हैं. इन दोनों पर भारत को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
50 रनों पर भारत को लगा तीसरा झटका पुजारा आउट
भारतीय टीम को 50 रनों के अंदर तीसरा झटका लग चुका है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा कैमरून ग्रीन की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति खराब नजर आ रही है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
टी ब्रेक के बाद भारत की पारी शुरू, विराट और पुजारा क्रीज पर
टी ब्रेक के बाद भारतीय टीम की पारी फिर से शुरू हो गई है. टीम के लिए अभी सबसे भरोसेमंद जोड़ी विराट कोहली और चेतेश्वर पुजार क्रीज पर उतरे हुए हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
टी ब्रेक तक भारत को लगे दो झटके
टी ब्रेक तक भारत को को दो झटके लग चुके हैं. अभी भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजार क्रीज पर बने हुए हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
शुभमन गिल आउट भारत को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. गिल के बाद विराट कोहली अभी क्रीज पर उतरे हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट
भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है. टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 15 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
भारत की बल्लेबाजी शुरू, गिल और रोहित क्रीज पर
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने करने क्रीज पर उतरे हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
469 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 469 रनों पर सिमट गई है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रैविस हेड ने सबसे अधिक 163 तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा नौवां झटका, नाथन लॉयन आउट
ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लग चुक है. टीम इंडिया को यह सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई है. लॉयन सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समटने के लिए भारत को चाहिए 2 विकेट
भारत को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समेटने के लिए अभी भी 2 विकेट चाहिए. कंगारू टीम ने अभी 8 विकेट के नुकसान पर 463 रन बना लिए हैं. अभी टीम के कप्तान पैट कमिंस और नाथन लॉयन क्रीज पर मौजूद हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
जडेजा ने भारत को दिलाई आठवीं सफलता, एलेक्स कैरी आउट
ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लग चुका है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. कैरी ने इस मुकाबले में 48 रनों की पारी खेली.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
लंच के बाद शुरू हुआ खेल, कमिंस और कैरी क्रीज पर
लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी फिर से शुरू हो चुकी है. कंगारू टीम की ओर से अभी एलेक्स कैरी और पैट कमिंस क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को ऑस्ट्रेलिया की पारी समेटने के लिए 3 विकेट की तलाश है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन के लंच तक ऑस्ट्र्रेलिया ने 422 रन बना लिए हैं. अभी तक मैच पर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. वहीं भारत को अभी मुकाबले में तीन विकेट की तलाश है.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
कैरी विकेट पर टिके, कप्तान कमिंस दे रहे हैं साथ
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी विकेट पर टिक गए हैं. वहीं उनका साथ कप्तान पैट कमिंस दे रहे हैं. भारत ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने से अभी भी 3 विकेट दूर है. ऐसे में टीम इंडिया को जल्द से जल्द कंगारू टीम को समेटना होगा.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, मिचेल स्टार्क रन आउट
ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लग चुका है. मिचेल स्टार्क 5 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. मिचेल स्टार्क को अक्षर पटेल ने रनआउट किया.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
400 के पार पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर पहली पारी में 400 के पार पहुंच गया है. टीम के लिए अभी क्रीज पर मिचेल स्टार्क (5) और एलेक्स कैरी (14) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
3:55 AM. 9 Jun 233:55 AM. 9 Jun
स्टीव स्मिथ शानदार शतक लगाकर आउट, शार्दुल ने दिलाई सफलता
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शतक लगाकर पवेलियन लौट चुके हैं. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार 121 रनों की पारी खेली. स्मिथ शार्दुल ठाकुर की गेंद पर प्लेडऑन हो गए.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
छठे विकेट के तलाश में भारतीय टीम
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट की तलाश में लगे हुए. पिछले कुछ ओवर्स में विकेट के मौके भी बने हैं. ऐसे में संभावना यही लगाई जा रही है कि ठीम इंडिया को जल्द छठी सफलता मिलेगी.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
शमी ने दिलाई भारत को पांचवीं सफलता, कैमरून ग्रीन आउट
भारत के तेज गेंदबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. भारत को इस मुकाबले में पांचवीं सफलता मिल चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन 6 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
स्टीव स्मिथ ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
ट्रैविस हेड का विकेट लेने के भारतीय टीम को थोड़ी राहत जरूर मिली है. हालांकि स्टीव स्मिथ ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. वह अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं. अगर वह जल्द आउट नहीं होंगे तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी हो जाएगा.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, शतक लगाकर ट्रैविस हेड आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका लग चुका है. टीम के लिए मुकाबले में शानदार शतक जड़ने वाले ट्रैविस हेड 163 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए. हेड ने अपनी पारी से फैंस का दिल जीत लिया वहीं उनके आउट होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों खेमों के सभी खिलाड़ियों और स्टॉफ ने ताली बजाकर उनकी प्रंशसा की.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
ट्रैविस हेड ने पूरे किए 150 रन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस का बल्ला अभी भी धमाका कर रहा है. हेड ने इस मुकाबले में 150 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने अपनी पारी में अबतक 24 चौके और 1 छक्का जड़ा है.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
स्टीव स्मिथ का शानदार शतक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगा दिया है. यह भारत के खिलाफ उनका 9वां शतक है. अब वह जो रूट के साथ भारत के खिलाफ संयुक्त शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
9:40 PM. 8 Jun 239:40 PM. 8 Jun
भारतीय तेज गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
भारतीय टीम को अगर खिताबी मुकाबले में वापसी करना है तो मैच के दूसरे दिन टीम के तेज गेंदबाजों को अपना दम दिखाना होगा. मैच के शुरुआती 2 घंटे में तेज गेंदबाजों को जल्द से जल्द कंगारू टीम के विकेट चटकाने होंगे.
7:56 PM. 8 Jun 237:56 PM. 8 Jun
अब क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति?
भारतीय टीम दूसरे दिन की शुरुआत में सबसे पहले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की साझेदारी तोड़ना चाहेगी. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दूसरे दिन टीम इंडिया का मेन फोकस पहले सेशन में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने का रहेगा. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों के भीतर रोक लेती है तो फिर अच्छी बल्लेबाजी कर मैच में वापसी कर सकती है. हालांकि, वापसी के लिए टीम इंडिया को दूसरे दिन अच्छी गेंदबाजी करने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करनी होगी.
7:56 PM. 8 Jun 237:56 PM. 8 Jun
WTC Final IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा था. लेकिन आज टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी. पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन ठोक दिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी ट्रैविस हेड 145 रन और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऐसे ही चलता रहा तो यह मैच भारत के हाथों से फिसल जाएगा. अब टीम इंडियो को मैच में वापसी के लिए ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा.
7:56 PM. 8 Jun 237:56 PM. 8 Jun
WTC Final IND vs AUS LIVE: पहले दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत नजर आई है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन ठोक दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी ट्रैविस हेड 145 रन और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर खेल रहे हैं.
4:08 AM. 8 Jun 234:08 AM. 8 Jun
WTC Final IND vs AUS LIVE: 83 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 311 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 83 ओवर में 311 रन रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी ट्रैविस हेड 138 और स्टीव स्मिथ 91 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
4:08 AM. 8 Jun 234:08 AM. 8 Jun
WTC Final IND vs AUS LIVE: 300 के पार ऑस्ट्रेलियाई पारी, स्मिथ और हेड की शानदार बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया की पारी 300 के पार पहुंच गई है. टीम के लिए अभी ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
4:08 AM. 8 Jun 234:08 AM. 8 Jun
WTC Final IND vs AUS LIVE: ट्रैविस हेड का बल्ले से धमाका जारी, हर गेंदबाज की कर रहे धुनाई
ऑस्ट्रेलिया के शतकवीर बल्लेबाज ट्रैविस हेड बल्ले से धमाकेदार पारी खेल रहे हैं. वह अभी भी तेजी से रन बना रहे हैं. हेड की बैटिंग के दमपर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है.
मुख्य बातें
IND Vs AUS WTC Final 2023 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया. 444 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ही आलआउट हो गई और यह मुकाबला हार गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मुकाबले में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने बल्ले से कमाल करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली.