WPL 2023, GG vs DC: शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, दिल्ली ने गुजरात को 10 विकेट से रौंदा

WPL 2023, Gujarat Giants vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2023 के नौवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने गुजरात के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाये केवल 7.1 ओवर में 107 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की जीत में शेफाली वर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 258 गेंदों में 10 और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली. गुजरात ने गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाया था.

Live Updates
3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर मजबूत

गुजरात जायंट्स को हराने के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर ली है. दिल्ली के 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के बाद कुल 6 अंक हो गये हैं. प्वाइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर मुंबई की टीम है. मुंबई ने अबतक अपने सारे तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तीन मैच में मुंबई के भी कुल 6 अंक हैं. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर मुंबई की टीम दिल्ली से आगे है.

3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

शेफाली के तूफान में उड़ा गुजरात

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने केवल 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 107 रन बनाकर गुजरात के लक्ष्य को हासिल कर लिया. शेफाली वर्मा ने केवल 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से उन्होंने नाबाद 76 रन बनाये. इसके अलावा लैनिंग ने भी 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 21 रन की पारी खेली.

3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

पावर प्ले में दिल्ली ने बनाये सबसे तेज 87 रन

पावर प्ले की समाप्ति के बाद 6 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना कोई नुकसान के 87 रन है. 6ठे ओवर में शेफाली वर्मा ने लगातार दो छक्के जमाया. इस टूर्नामेंट में दिल्ली ने पावर प्ले में सबसे तेज 87 रन बनाये हैं.

3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

5 ओवर में दिल्ली का स्कोर 72 रन

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 5 ओवर में समाप्त हो चुके हैं. जिसमें दिल्ली ने बिना कोई विकेट गंवाये 72 रन बना लिया है. जिसमें शेफाली ने अकेले 50 रन बनाये हैं.

3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

शेफाली वर्मा की  तूफानी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली ने अपने अर्धशतक में 8 चौके और दो छक्के जमाये.

3:31 AM. 12 Mar 23 10:01 PM. 11 Mar

3 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर 34 रन

गुजरात के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने तूफानी शुरुआत की है. तीन ओवर में दिल्ली ने बिना कोई विकेट गंवाये 34 रन बना लिया है. जिसमें शेफाली ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. जबकि लैनिंग 4 के निजी स्कोर पर शेफाली का साथ दे रही हैं.

मुख्य बातें

WPL 2023, Gujarat Giants vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2023 के नौवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने गुजरात के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाये केवल 7.1 ओवर में 107 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की जीत में शेफाली वर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 258 गेंदों में 10 और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली. गुजरात ने गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >