WPL, MI vs UP: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को 8 विकेट से रौंदा, हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शानदार अर्धशतक
WPL 2023, Mumbai Indians vs UP Warriors । मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हीली के 58 रनों की पारी के दम पर यूपी ने मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से टीम का नेतृत्व किया और नाबाद 53 रनों की पारी खेली. इससे पहले सलामी बल्लेबाज यास्��िका भाटिया ने 42 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी. नटालिया साइवर ब्रंट ने भी 45 रन बनाये. मुंबई की यह लगातार चौथी जीत है. अंक तालिका में यह टीम टॉप पर है.
WPL, MI vs UP: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को 8 विकेट से रौंदा, हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शानदार अर्धशतक
Live Updates
4:32 AM. 13 Mar 2311:02 PM. 12 Mar
मुंबई ने यूपी को 8 विकेट से रौंदा
मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपनी चौथी लगातार जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर 17.3 ओवर में 164 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने भी महत्वपूर्ण 42 रनों की पारी खेली.
4:32 AM. 13 Mar 2311:02 PM. 12 Mar
हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 33 गेंद पर 53 रन बनाये. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया है.
4:13 AM. 13 Mar 2310:43 PM. 12 Mar
15 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 123 रन
15 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने दो विकेट गंवाकर 123 रन बना लिया है. इस समय हरमनप्रीत कौर और ब्रंट तूफानी पारी खेल रही है.
3:56 AM. 13 Mar 2310:26 PM. 12 Mar
हीली मैथ्यूज आउट, मुंबई को दूसरा झटका
यास्तिका के बाद दूसरी सलामी बल्लेबाज हीली मैथ्यूज भी आउट हो गयी हैं. मैथ्यूज ने 12 रनों की छोटी पारी खेली. एक्लेस्टन ने अपनी ही गेंद पर मैथ्यूज का कैच लपका. मैथ्यूज की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आयी हैं.
3:56 AM. 13 Mar 2310:26 PM. 12 Mar
मुंबई इंडियंस को पहला झटका, यास्तिका भाटिया आउट
सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा है. यास्तिका ने 42 रनों की शानदार पारी खेली और हीली मैथ्यूज के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर नतालिया साइवर ब्रंट आयी हैं.
3:56 AM. 13 Mar 2310:26 PM. 12 Mar
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. मुंबई को लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए आज 160 रन बनाने होंगे.
मुख्य बातें
WPL 2023, Mumbai Indians vs UP Warriors । मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हीली के 58 रनों की पारी के दम पर यूपी ने मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से टीम का नेतृत्व किया और नाबाद 53 रनों की पारी खेली. इससे पहले सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 42 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी. नटालिया साइवर ब्रंट ने भी 45 रन बनाये. मुंबई की यह लगातार चौथी जीत है. अंक तालिका में यह टीम टॉप पर है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.