WPL, DC vs RCB: आरसीबी की लगातार 5वीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से रौंदा
Copied link
WPL, Delhi Capitals vs Royal Challengers Banglore: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. सोमवार को खेले गये मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया. दिल्ली को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने केवल 4 विकेट गंवाकर 19.4 गेंद पर हासिल कर लिया.
4:25 AM. 14 Mar 234:25 AM. 14 Mar
दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में नंबर दो पर बरकरार
आरसीबी पर रोमांचक जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में अब भी नंबर दो पर बनी हुई है. दिल्ली के 5 मैचों में 4 जीत और एक मात्र हार के बाद कुल 8 अंक हो गये हैं. जबकि तालिका में टॉप पर अब भी मुंबई की टीम बनी हुई है. मुंबई ने अपने सारे 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अन्य टीमों की बात करें तो यूपी की टीम 4 अंकों के साथ नंबर तीन पर, गुजरात 2 अंकों के साथ नंबर चार पर और सबसे आखिरी स्थान पर आरसीबी की टीम बनी हुई है. आरसीबी को सभी पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसके एक भी अंक नहीं है. जबकि गुजरात की टीम ने एक मुकाबला जीता है.
4:25 AM. 14 Mar 234:25 AM. 14 Mar
आरसीबी ने दिल्ली को दिया था 151 रन का लक्ष्य
आरसीबी की टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 150 रन बनाये. आरसीबी की ओर से एलिस पैरी ने नाबाद 67 रन बनाये जबकि रिचा घोष ने 37 रन की पारी खेली. दिल्ली की तरफ से शिखा पांडे ने 23 रन पर तीन विकेट चटकाये.
4:25 AM. 14 Mar 234:25 AM. 14 Mar
दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने मुकाबले को 19.4 गेंदों में चार विकेट गंवाकर जीत लिया. दिल्ली की ओर से मरिजान काप ने 32 गेंदों में 32 रन और जेस जोनासेन ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली. जेमिमाह रोड्रिग्स ने 32 रनों की पारी खेली. जबकि ऐलिस कैपसी ने सबसे अधिक 38 रन बनायीं. आरसीबी की ओर से आशा शोभना ने दो विकेट लिया, जबकि मेगन शुट्ट और प्रीति बोस ने एक-एक विकेट चटकाये.
4:25 AM. 14 Mar 234:25 AM. 14 Mar
दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 24 रन
दिल्ली की टीम जीत के बेहद करीब है. उसे 18 गेंदों में 24 रन चाहिए. आरसीबी ने 151 रन का लक्ष्य दिया है.
4:25 AM. 14 Mar 234:25 AM. 14 Mar
16 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन
आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 16 ओवर में 122 रन बना लिया है. दिल्ली की टीम जीत से बेहद करीब है.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
मेग लैनिंग आउट, दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है. मेग लैनिंग 15 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दिल्ली को नौवें ओवर में यह झटका लगा है. लैनिंग की जगह मैरिजैन काप क्रीज पर बल्लेबाजी करने आयी हैं.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
दिल्ली को दूसरा झटका, कैप्सी आउट
एलिस कैप्सी 38 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं. दिल्ली ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिये हैं.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
शेफाली वर्मा आउट, दिल्ली को पहला झटका
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने एलिस कैप्सी क्रीज पर आयी हैं.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग क्रीज पर
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग क्रीज पर मौजूद हैं. दिल्ली को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 151 रन बनाने होंगे.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
आरसीबी ने दिल्ली को दिया 151 का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला प्रीमियर लीग के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य दिया है. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक 67 रन एलिस पेरी ने बनाये. ऋचा घोष से 37 रनों की शानदार पारी खेली. दिल्ली की ओर से शिखा पांडेय ने तीन विकेट चटकाये.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
ऋचा घोष आउट, आरसीबी को चौथा झटका
ऋचा घोष शानदार 37 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. आरसीबी को चौथा झटका लगा है. क्रीज पर नयी बल्लेबाज श्रेयांक पाटिल आ चुकी हैं. 19वां ओवर प्रगति पर है. आरसीबी ने 137 रन बना लिये हैं.
3:46 AM. 14 Mar 233:46 AM. 14 Mar
आरसीबी को तीसरा झटका, नाइट आउट
आरसीबी को तीसरा झटका लगा है. हीदर नाइट 11 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. आरसीबी की टीम 15 ओवर की समाप्ति पर 80 रन ही बना सकी है. नाइट की जगह बल्लेबाजी करने ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
शिखा पांडे ने डिवाइन को भेजा पवेलियन
आरसीबी को दूसरा झटका लग चुका है. टीम की स्टार बैट्समैन सोफी डिवाइन 21 रन बनाकर शिखा पांडे की दूसरी शिकार बनीं.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
स्मृति मंधाना फिर से फेल
विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म जारी है. दिल्ली कैपिटल्स की खिलाफ भी मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर शिखा पांडे की गेंद पर आउट हो गए.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
आरसीबी की धीमी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को काफी धीमी शुरुआत मिली है. टीम ने 4 ओवर के खत्म होने तक बिना किसी विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन क्रीज पर उतर गईं हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
कब और कहां देखें लाइव?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच सोमवार (13 मार्च) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच के आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप देखा जा सकता है.
1:36 AM. 14 Mar 231:36 AM. 14 Mar
पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यह एक हाई स्कोरिंग पिच है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 151 है. यहां गेंदबाजों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
मुख्य बातें
WPL, Delhi Capitals vs Royal Challengers Banglore: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. सोमवार को खेले गये मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया. दिल्ली को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने केवल 4 विकेट गंवाकर 19.4 गेंद पर हासिल कर लिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.