IND W vs SA W T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जीता त्रिकोणीय सीरीज, भारत को 5 विकेट से हराया

India vs South Africa Women Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज (2 फरवरी) टी20 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराकर यह सीरीज जीत ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय ग्रुप राउंड में कोई मैच नहीं हारी थी. दक्षिण अफ्रीका में ही 9 फरवरी से आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज उनके लिए काफी अहम था.

Live Updates
2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत के लिए 110 रनों का लक्ष्य दिया था. दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

एनेरी डर्क्सन आउट, दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका

एनेरी डर्क्सन आठ रन बनाकर आउट हो गयी हैं. स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका. दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा है.

2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

कप्तान सुने लुस आउट, दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है. कप्तान सुने लुस 12 रन के स्कोर पर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर

2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाये 41 रन 

लारा गुडाल 7 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दक्षिण अफ्रीक की टीम को यह तीसरा झटका लगा है. इससे पहले लौरा वोल्वार्ड्ट शून्य पर और ताजमिन ब्रिट्स आठ रन बनाकर आउट हुई हैं. भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट चटका दिये हैं. दक्षिण अफ्रीका केवल 41 रन बना पाया है.

2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गयी हैं. जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 110 रन बनाने हैं. यह त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स क्रीज पर हैं.

2:53 AM. 3 Feb 23 9:23 PM. 2 Feb

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 110 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 110 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 46 रन हरलीन देओल ने बनाये. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 21 रनों की पारी खेली. दीप्ति शर्मा 16 रन बनाकर नाबाद रहीं.

मुख्य बातें

India vs South Africa Women Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज (2 फरवरी) टी20 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराकर यह सीरीज जीत ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय ग्रुप राउंड में कोई मैच नहीं हारी थी. दक्षिण अफ्रीका में ही 9 फरवरी से आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज उनके लिए काफी अहम था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >