IND vs NZ ODI Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, सीरीज किया क्लीन स्वीप

India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (24 जनवरी) वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज क्लीन स्वीप कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के दम पर मेहमान टीम को जीत के लिए 386 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43वें ओवर में 295 रन पर आउट हो गयी. इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत का यह प्रदर्शन लाजवाब है. टीम इंडिया अपनी इस जीत के साथ ही वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गयी है.

Live Updates
2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया 

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर घरेलू सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड को 386 रनों का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गयी. रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी 212 रनों की साझेदारी हुई. भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाये.

2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: भारत जीत से बस एक विकेट दूर

टीम इंडिया को वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के लिए बस एक विकेट की जरूरत है. युजवेंद्र चहल को पहली सफलता मिली है और उन्होंने कीवी टीम को नौवां झटका दिया है.

2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: माइकल ब्रेसवेल आउट

माइकल ब्रेसवेल आउट हो गये हैं. कुलदीप यादव की गेंद पर ईशान किशन ने उन्हें स्टंप कर दिया. ब्रेसवेल क्रीज पर सेट हो गये थे और उन्होंने 26 रन बना लिये थे. न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है.

2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: शतक जड़कर कॉनवे आउट

युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को आउट कर दिया है. न्यूजीलैंड के लिए यह बहुत बड़ा झटका है. कीवी टीम के 6 बल्लेबाज आउट हो गये हैं. कॉनवे 138 रन बनाकर आउट हुए हैं. मैच पर भारत ने पकड़ बना ली है.

2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

डेवोन कॉनवे शतक जड़कर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. लेकिन न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. शार्दुल ठाकुर ने एक के बाद एक तीन विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड को फिर सकते में डाल दिया है. 29 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिये हैं.

2:33 AM. 25 Jan 23 9:03 PM. 24 Jan

IND vs NZ ODI Live: डेवोन कॉनवे ने जड़ा शतक

डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ दिया है. कॉनवे ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया. कॉनवे का यह तीसरा वनडे शतक है. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाये.

मुख्य बातें

India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (24 जनवरी) वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज क्लीन स्वीप कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के दम पर मेहमान टीम को जीत के लिए 386 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43वें ओवर में 295 रन पर आउट हो गयी. इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत का यह प्रदर्शन लाजवाब है. टीम इंडिया अपनी इस जीत के साथ ही वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >