IND vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से दी करारी मात,स्टार्क ने झटके 5 विकेट

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (19 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से टीम इंडिया को करारी मात दी. कंगारूओं की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में 5 विकेट झटके वहीं बैटिंग में मिचेल मार्श ने 66 और ट्रैविस हेड ने 51 रन बनाएं.

Live Updates
11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मुकाबले में गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं. स्टार्क के बाद बल्लेबाजी में मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाएं. वहीं ट्रैविस हेड ने 51 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को आसान जीत दिलाई.

11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

मिचेल मार्श ने जड़ा तूफानी अर्धशतक 

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में मिचेल मार्श ने तूफानी अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 28 गेंदों पर 54 रन बना दिए हैं.

11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत मिली है. टीम के लिए ट्रैविस हेड और मिचेल मार्थ ने पहले 6 ओवर में 66 रन बना लिए हैं.

11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया को मिला अच्छी शुरुआत 

118 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं.

11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

118 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम की ओर से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं.

11:03 PM. 19 Mar 23 5:33 PM. 19 Mar

ऑस्ट्रेलिया को मिला 118 रनों का लक्ष्य

दूसरे वनडे में भारत की पारी ताश की पत्तों की तरह धराशाई हो गई. भारत की पूरी टीम सिर्फ 117 रनों पर ढेर हो गई. वहीं मिचले स्टार्क ने मैच में 5 विकेट झटके.

मुख्य बातें

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (19 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से टीम इंडिया को करारी मात दी. कंगारूओं की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में 5 विकेट झटके वहीं बैटिंग में मिचेल मार्श ने 66 और ट्रैविस हेड ने 51 रन बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >