WPL,GG vs UP : रोमांचक मुकाबले में यूपी ने गुजरात को हराया, हैरिस और मैक्ग्रा ने बल्ले से किया धमाका

WPL 2023, GG vs UP: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 17वें मैच में आज (20 मार्च) गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा गया था. गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे. वहीं यूपी वॉरियर्स ने ग्रैस हैरिस के ताबड़तोड़ 72 और ताहिला मैक्ग्रा के शानदार 57 रनों की मदद से यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया. यूपी की ओर से ग्रैस हैरिस ने शानदार 72 रन और ताहिला मैक्ग्रा ने 57 रन बनाएं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

ग्रेस हैरिस का अर्धशतक

यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया है. ताहिला मैक्ग्रा के बाद ग्रेस हैरिस ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी को लगा पांचवां झटका, दीप्ति आउट

यूपी वॉरियर्स को पांचवां झटका लग चुका है. टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा आउट हो गई हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

शानदार अर्धशतक लगाकर मैक्ग्रा आउट

यूपी वॉरियर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रही ताहिला मैक्ग्रा 38 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्हें गार्डनर ने आउट किया.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

ताहिला मैक्ग्रा की फिफ्टी

यूपी की ओर से ताहिला मैक्ग्रा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. उन्होंने मुकाबले में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया है.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

हैरिस और मैक्ग्रा ने यूपी को संभाला

39 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अब संभल गई है. मुकाबले में ग्रेस हैरिस और ताहिला मैक्ग्राम शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी को लगा तीसरा झटका, देविका वैद्द आउट

गुजरात के खिलाफ मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका लग चुका है. यूपी की स्टार बल्लेबाज देविका वैद्द एक बार फिर सस्ते में आउट हो गई हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी को लगा दूसरा झटका, किरण नवगिरे आउट

यूपी वॉरियर्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार बल्लेबाज किरण नवगिरे 4 रन बनाकर किम गार्थ की गेंद पर आउट हो गईं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी को लगा पहला झटका, कप्तान हीली आउट

गुजरात के खिलाफ यूपी वॉरियर्स को पहला झटका लग चुका है. टीम की कप्तान एलिसा हीली 12 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

यूपी की बल्लेबाजी शुरू, देविका और हीली क्रीज पर

यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम की ओर से देविका वैद्द और एलिसा हीली क्रीज पर उतर गई हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गुजरात जाएंट्स ने यूपी को दिया 179 रनों का लक्ष्य

गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 179 रनों का लक्ष्य दिया है. गुजरात की ओर से दयालान हेमलता ने 57 रन और एश्ले गार्डनर ने 60 रनों की तूफानी पारी खेली.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

शानदार अर्धशतक लगाकर गार्डनर आउट

यूपी के खिलाफ गार्डनर का बल्ला जमकर चला है. गार्डनर ने 39 गेंद में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गार्डनर ने जड़ा शानदार अर्धशतक 

यूपी के खिलाफ आज गार्डनर का बल्ला भी जमकर चला. गुजरात की ओर से एश्ले गार्डनर ने शानदार अर्धशतक जड़ा.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

शानदार अर्धशतक लगाकर आउट हुईं हेमलता

गुजरात जाएंट्स की स्टार बल्लेबाज दयालान हेमलता 33 गेंदों में शानदार 57 रन बनाकर आउट हो गईं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

हेमलता ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

यूपी के खिलाफ गुजरात की बल्लेबाज दयालान हेमलता ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया है. वहीं गार्डनर उनका बखूबी साथ दे रही हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

हेमलता और गार्डनर तेजी से बना रही हैं रन

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की दयालान हेमलता और एश्ले गार्डनर तेजी से रन बना रही हैं. दोनों टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हुए नजर आ रही हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

बड़े स्कोर की ओर गुजरात जाएंट्स 

गुजरात जाएंट्स यूपी के खिलाफ मुकाबले में बड़े स्कोर की ओर जाते दिख रही है. टीम ने 10 ओवर में 79 रन तीन विकेट खोकर बना लिए हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

हरलीन देओल आउट, गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात जाएंट्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम की स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर आउट हो गई हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गुजरात को लगा दूसरा झटका, डंक्ली आउट

गुजरात जाएंट्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रही. सोफिया डंक्ली 23 रन बनाकर आउट हो गईं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गुजरात को लगा पहला झटका, वोलफॉर्ट आउट

गुजरात जाएंट्स को पहला झटका लग गया है. टीम की ओपनर लौरा वोलफॉर्ट 17 रन बनाकर अंजलि की गेंद पर बोल्ड हो गईं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गुजरात को मिली दमदार शुरुआत

गुजरात जाएंट्स को यूपी के खिलाफ शानदार शुरुआत मिली है. टीम की ओपनर वोलफॉर्ट और डंक्ली तेजी से रन बना रही हैं.

12:26 AM. 21 Mar 23 12:26 AM. 21 Mar

गुजरात जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गुजरात जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वहीं टीम ने पहले ही ओवर में 11 रन भी जड़ दिए हैं.

8:38 PM. 20 Mar 23 8:38 PM. 20 Mar

गुजरात जायंट्स प्लेइंग XI

सोफिया डंकले, लॉरा वोल्वार्ड्ट, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (डब्ल्यू), स्नेह राणा (सी), किम गर्थ, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी

8:38 PM. 20 Mar 23 8:38 PM. 20 Mar

यूपी वॉरियर्स प्लेइंग XI

देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवा

8:38 PM. 20 Mar 23 8:38 PM. 20 Mar

गुजरात ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

8:38 PM. 20 Mar 23 8:38 PM. 20 Mar

कब और कहां देखें लाइव?

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप देखा जा सकता है.

7:56 PM. 20 Mar 23 7:56 PM. 20 Mar

गुजरात जायंट्स संभावित प्लेइंग XI

स्नेह राणा (कप्तान), सोफिया डंकले, लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, सबभिनेनी मेघना, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी.

7:56 PM. 20 Mar 23 7:56 PM. 20 Mar

यूपी वॉरियर्स संभावित प्लेइंग XI

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

7:56 PM. 20 Mar 23 7:56 PM. 20 Mar

गुजरात जायंट्स स्क्वॉड

सोफिया डंकले, लौरा वोल्वार्ड्ट, सबभिनेनी मेघना, एशलीग गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (w), किम गर्थ, स्नेह राणा (c), तनुजा कंवर, अश्विनी कुमारी, मानसी जोशी, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मोनिका पटेल, हर्ले गाला, शबनम मोहम्मद शकील, परुणिका सिसोदिया

7:56 PM. 20 Mar 23 7:56 PM. 20 Mar

यूपी वॉरियर्स स्क्वॉड

देविका वैद्य, एलिसा हीली (w/c), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनम इस्माइल, लॉरेन बेल, शिवली शिंदे , लक्ष्मी यादव, श्वेता सहरावत, सोप्पाधंडी यशश्री

मुख्य बातें

WPL 2023, GG vs UP: महिला प्रीमियर लीग 2023 के 17वें मैच में आज (20 मार्च) गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने थी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा गया था. गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे. वहीं यूपी वॉरियर्स ने ग्रैस हैरिस के ताबड़तोड़ 72 और ताहिला मैक्ग्रा के शानदार 57 रनों की मदद से यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >