BAN vs SL: श्रीलंका ने पांच विकेट से जीता पहला मुकाबला, असालंका-सदीरा ने जड़ा अर्धशतक

SL vs BAN Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में 31 अगस्त को श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से रौंद दिया है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उसके फैसले को गलत साबित कर दिया. मथीसा पथिराना के चार विकेट के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को 164 रनों पर रोक दिया है. बाद भी श्रीलंका की शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया, लेकिन सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका के अर्धशतक से श्रीलंका ने यह मुकाबला 39 ओवर में जीत लिया.

Live Updates
4:22 AM. 1 Sept 23 10:52 PM. 31 Aug

श्रीलंका ने पांच विकेट से जीता पहला मुकाबला, असालंका-सदीरा ने जड़ा अर्धशतक

मथीसा पथिराना की धारदार गेंदबाजी के बाद चरित असलंका और सदीरा समरविक्रम के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से श्रीलंका ने एशिया कप एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को यहां बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. श्रीलंका की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह लगातार 11वीं जीत है. बांग्लादेश के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने असलंका (नाबाद 65 रन, 92 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और समरविक्रम (54 रन, 77 गेंद, छह चौके) के बीच चौथे विकेट की 78 रन की साझेदारी की बदौलत 11 ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान दासुन शनाका 14 रन बनाकर नाबाद रहे. बांग्लादेश की टीम नजमुल हुसैन शंटो (89) के अर्धशतक के बावजूद तेज गेंदबाज पथिराना (32 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा (19 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई. श्रीलंका ने लगातार 11वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में विरोधी टीम को ऑल आउट किया जो विश्व रिकॉर्ड है. शंटो ने 122 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे. उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. उन्होंने तौहीद हृदय (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी भी की. लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही. टीम ने चौथे ओवर में 15 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका (14) और दिमुथ करूणारत्ने (01) के विकेट गंवा दिए. तास्किन अहमद ने पारी के तीसरे ओवर में करूणारत्ने को बोल्ड किया जबकि अगले ओवर में शरीफुल इस्लाम ने लय में दिख रहे निसांका को विकेटकीपर मुशफिकुर रहमान के हाथों कैच कराया. कुसाल मेंडिस भी पांच रन बनाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए जिससे मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 43 रन हो गया. सदीरा समरविक्रम ने रन गति बनाए रखी. उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को लय हासिल नहीं करने दी. उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान पर चौका जड़ने के अलावा शाकिब के ओवर में दो चौके मारे. समरविक्रम ने चरित असलंका के साथ मिलकर स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी लेकिन खराब गेंद को सबक भी सिखाया. श्रीलंका के रनों का शतक 22वें ओवर में पूरा हुआ. समरविक्रम ने तास्किन पर चौके और फिर शरीफुल पर एक रन के साथ 59 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. असलंका ने भी शरीफुल की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. मेहदी हसन ने समरविक्रम को मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. समरविक्रम ने 77 गेंद की अपनी पारी में छह चौके मारे. शाकिब ने धनंजय डिसिल्वा (02) को बोल्ड करके बांग्लादेश को वापसी दिलाने की कोशिश की और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 128 रन किया. असलंका ने इसके बाद कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. श्रीलंका को अंतिम 15 ओवर में जीत के लिए 22 रन की दरकार थी और असलंका ने कप्तान के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. असलंका ने इस बीच मेहदी हसन पर छक्के के साथ 88 गेंद में अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने तास्किन पर चौके साथ टीम को जीत दिलाई.

3:06 AM. 1 Sept 23 9:36 PM. 31 Aug

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी 

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. टीम 32 ओवर में 132 रन बना चुकी है. श्रीलंका को जीत के लिए 33 रनों की जरूरत है. चरिथ असालंका का साथ देने के लिए क्रीज पर कप्तान दासुन सनाका आए हैं. मैच पर अब भी श्रीलंका की पकड़ बनी हुई है.

3:06 AM. 1 Sept 23 9:36 PM. 31 Aug

सदीरा समरविक्रमा ने जड़ा अर्धशतक

सदीरा समरविक्रमा ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 69 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए हैं. चरिथ आसालंका दूसरी छोर पर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. श्रीलंका धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

3:06 AM. 1 Sept 23 9:36 PM. 31 Aug

श्रीलंका का स्कोर 100 रन

22 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका ने 100 का स्कोर छू लिया है. इस दौरान टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं. लेकिन इसके बावजूद सदीरा समरविक्रमा और चरिथ आसालंका ने टीम की पारी को संभाला. समरविक्रमा 44 और असालंका 26 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 65 रनों की जरूरत है.

3:06 AM. 1 Sept 23 9:36 PM. 31 Aug

श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

12 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 50 के पार तो पहुंच गया है, लेकिन टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर गये हैं. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 113 रनों की जरूरत है.

3:06 AM. 1 Sept 23 9:36 PM. 31 Aug

कुसल मेंडिस आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका

शाकिब उल हसन ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है. कुसल मेंडिस केवल पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. शाकिब ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर चरिथ आसालंका आए हैं.

मुख्य बातें

SL vs BAN Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में 31 अगस्त को श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से रौंद दिया है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उसके फैसले को गलत साबित कर दिया. मथीसा पथिराना के चार विकेट के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को 164 रनों पर रोक दिया है. बाद भी श्रीलंका की शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया, लेकिन सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका के अर्धशतक से श्रीलंका ने यह मुकाबला 39 ओवर में जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >