इंडिया वर्सेस श्रीलंका: टीम इंडिया ने श्रीलंका को रौंदकर आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

इंडिया वर्सेस श्रीलंका: एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को रौंदकर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो पूरी तरह गलत साबित हुआ. श्रीलंका की पूरी टीम 50 के स्कोर पर आउट हो गयी. मोहम्मद सिराज ने अकेले 7 विकेट चटकाए. उन्होंने सात ओवर में केवल 21 रन दिए. बाद में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने सातवें ओवर में 51 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला एक बुरे सपने की तरह होगा.

Live Updates
2:16 AM. 18 Sept 23 8:46 PM. 17 Sept

भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

भारत ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया. शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने भारत को यह जीत दिलायी. इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर ढेर हो गयी. श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पूरी तरह गलत साबित हो गया. चार ओवर में भी आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गयी. मोहम्मद सिराज ने छह बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने अपने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया. गेम के पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलायी. हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट चटकाए. श्रीलंका के सभी बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों ने आउट किया.

11:17 PM. 17 Sept 23 5:47 PM. 17 Sept

IND vs SL Final: भारत की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर में 7 रन बने

श्रीलंका के सबसे कम स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. पहले ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 रन जोड़े. ईशान किशन और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की शुरुआत की. प्रमोद मदुशन के पहले ओवर के आखिरी गेंद पर गिल ने शानदार चौका जमाया.

10:52 PM. 17 Sept 23 5:22 PM. 17 Sept

IND vs SL Final: श्रीलंका की पूरी टीम 50 पर ढेर

भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका को पूरी टीम को 16वें ओवर में 50 के स्कोर पर ढेर कर दिया है. मोहम्मद सिराज ने अकेले छह विकेट चटकाए. सिराज ने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और दासुन हेमंथा ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए हैं. श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए. भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही दिलायी. उसके बाद सिराज का जादू चला. हार्दिक पांड्या को भी तीन सफलता मिली. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब कवल 51 रन बनाने होंगे.

10:48 PM. 17 Sept 23 5:18 PM. 17 Sept

IND vs SL Final: श्रीलंका को नौवां झटका, मदुसान आउट

श्रीलंका को नौवां झटका लगा है. हार्दिक पांड्या ने दूसरी सफलता हासिल की है. प्रमोद मदुसान आउट हो गये हैं. श्रीलंका को 50 के स्कोर पर नौवां झटका लगा है.

10:48 PM. 17 Sept 23 5:18 PM. 17 Sept

IND vs SL Final: श्रीलंका को सातवां झटका, सिराज के 6 विकेट

मोहम्मद सिराज को छठी सफलता मिली है. उन्होंने कुसल मेंडिस को 17 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है. यह श्रीलंका का सातवां विकेट है. श्रीलंका को सातवां झटका 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर लगा है. ऐसा लग रहा है कि श्रीलंका 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी.

10:48 PM. 17 Sept 23 5:18 PM. 17 Sept

IND vs SL Final: श्रीलंका को छठा झटका, सनाका आउट

कप्तान दासुन सनाका बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. मोहम्मद सिराज ने उनको बोल्ड कर दिया. श्रीलंका छठा झटका लगा है. श्रीलंका का स्कोर अब तक 20 तक भी नहीं पहुंचा है. सातवें ओवर में ही टीम पूरी तरह लड़खड़ा गयी है. मोहम्मद सिराज के नाम पांच विकेट हो गया है.

मुख्य बातें

इंडिया वर्सेस श्रीलंका: एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को रौंदकर आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो पूरी तरह गलत साबित हुआ. श्रीलंका की पूरी टीम 50 के स्कोर पर आउट हो गयी. मोहम्मद सिराज ने अकेले 7 विकेट चटकाए. उन्होंने सात ओवर में केवल 21 रन दिए. बाद में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने सातवें ओवर में 51 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला एक बुरे सपने की तरह होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >