IND Vs NZ Highlights: दूसरे T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

India Vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर ली है. भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 99 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए 100 रन बनाकर यह मुकाबला जीतना था. लेकिन इस मुकाबले का फैसला आखिरी ओवर में हुआ. न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया और उन्हें बांधे रखा. भारत 100 के लक्ष्य को पूरा करने के दौरान अपने चार विकेट गंवा चुका था.

Live Updates
10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

6 विकेट से जीता भारत

भारत ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला छह विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में वापसी की है. अब अहमदाबाद में खेला जाने वाला आखिरी टी20 मुकाबला निर्णायक होगा. भारतीय गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 99 रनों पर समेट दिया. बाद में भारत को भी 100 रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ. सूर्यकुमार के बल्ले से जीत का चौका निकला.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

भारत को चौथा झटका, सुंदर आउट

भारत को चौथा झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर रन आउट हो गये हैं. सुंदर 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. सूर्यकुमार यादव के साथ गलत तालमेल की वजह से सुंदर आउट हुए. अगले बल्लेबाज के तौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

टीम इंडिया को तीसरा झटका, राहुल त्रिपाठी आउट

राहुल त्रिपाठी भी 13 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. त्रिपाठी की जगह बल्लेबाजी करने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आये हैं.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

ईशान किशन आउट, भारत को दूसरा झटका

ईशान किशन 11 रन बनाकर रन आउट हो गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आये हैं.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

शुभमन गिल आउट, टीम इंडिया को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर राहुल त्रिपाठी आये हैं. पिछले मैच में गिल सात रन बनाकर आउट हुए थे. भारत को जीत के लिए अब भी 83 रनों की जरूरत है.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

भारत की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों अपना पिछला प्रदर्शन दुहराना नहीं चाहेंगे. पिछले मैच में दोनों ही दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाये थे.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

भारत को मिला 100 रनों का लक्ष्य

भारतीय स्पिनरों के कमाल से भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 99 रनों पर रोक दिया. जीत के लिए भारत को 100 रन बनाने होंगे. अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट चटकाये. वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके. कप्तान हार्दिक पांड्या को भी एक सफलता मिली.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

लॉकी फर्ग्यूसन आउट, कीवी टीम को लगातार दो झटके

कीवी टीम को लगातार दो झटके लगे हैं. स्पिनरों के कमाल के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अपना जलवा बिखेरा है. अर्शदीप सिंह ने अपने एक ही ओवर में ईश सोठी और लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर दिया.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

ब्रेसवेल आउट, न्यूजीलैंड को छठा झटका

मिशेल ब्रेसवेल को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया है. बाउंड्री पर अर्शदीप सिंह ने ब्रेसवेल का शानदार कैच पकड़ा. न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड को दिया चौथा झटका

न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है. कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को 8 रन पर बोल्ड कर दिया है. मिचेल की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर मिशेल ब्रेकवेल आये हैं.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

ग्लेन फिलिप्स बोल्ड, न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

ग्लेन फिलिप्स 10 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. फिलिप्स की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर डेरिल मिचेल आये हैं. फिलिप्स को दीपक हुड्डा ने बोल्ड कर दिया है.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

कीवी टीम को दूसरा झटका, कॉनवे आउट

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है. भारत को दूसरी सफलता वाशिंगटन सुंदर ने दिलायी है. डेवोन कॉनवे 11 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स आये हैं.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड टीम को पहला झटका लगा है. फिन एलन को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड कर दिया है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने पावर प्ले में स्पिनरों पर भरोसा दिखाया है. उन्होंने वाशिंगटन सुंदर से पारी का दूसरा ओवर करवाया.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है. डेवोन कॉनवे और फिन एलेन क्रीज पर मौजूद हैं. पिछले मुकाबला में डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा था.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

उमरान की जगह चहल को मौका

उमरान मलिक पहले मुकाबले में थोड़े महंगे साबित हुए थे और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली थी. उनकी जगह युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

भारत का प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

10:34 PM. 29 Jan 23 10:34 PM. 29 Jan

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है. कप्तान मिशेल सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत को उन्हें छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करना होगा. तेज गेंदबाजों को बेहतर लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी और स्पिनरों को उनका साथ देना होगा.

6:31 PM. 29 Jan 23 6:31 PM. 29 Jan

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज

India vs New Zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में 21 रन से हार गया था. आज का मैच जीतकर भारत सीरीज में बराबरी करना चाहेगा. हार्दिक पांड्या एंड कंपनी अगर आज हार जाती है तो भारत की लगातार 24 घरेलू सीरीज जीतने का सिलसिला टूट जायेगा.

मुख्य बातें

India Vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर ली है. भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 99 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए 100 रन बनाकर यह मुकाबला जीतना था. लेकिन इस मुकाबले का फैसला आखिरी ओवर में हुआ. न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया और उन्हें बांधे रखा. भारत 100 के लक्ष्य को पूरा करने के दौरान अपने चार विकेट गंवा चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >