SA vs NED: नीदरलैंड ने रचा इतिहास, मजबूत दक्षिण अफ्रीका को दी 38 रन से मात

SA vs NED ICC ODI World Cup 2023; विश्व कप 2023 के15वें मुकाबले में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया है. उसने मजबूत साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है. बारिश से प्रभावित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर बनाया. जिसमें स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस वर्ल्ड कप का यह दूसरा उलटफेर है. रविवार को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था.

Live Updates
4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

नीदरलैंड ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैच में मंगलवार को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम 246 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. एडवर्ड्स ने 69 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है. उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर अतिरिक्त रन (31) का रहा. दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके जवाब में 42.5 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई. नीदरलैंड ने अफगानिस्तान की गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेकर दक्षिण अफ्रीका के विजय अभियान पर रोक लगाई. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

SA vs NED LIVE: नीदरलैंड जीत से बस एक विकेट दूर

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका दिया है. कगिसो रबाडा आउट हो गए हैं. नीदरलैड एक बड़ा उलटफेर करने से बस एक विकेट दूर है.

4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

SA vs NED LIVE: गेराल्ड कॉर्ट्जे आउट, दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका

गेराल्ड कॉर्ट्जे के रूप में दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका अब इस मुकाबले में हार की दहलीज पर खड़ी है. नीदरलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करने के लिए तैयार दिख रहा है.

4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

SA vs NED LIVE: मिलर आउट, दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका

डेविड मिलर के रूप में दक्षिण अफ्रीका की आखिरी उम्मीद भी पवेलियन लौट चुकी है. वान बीक ने मिलर को बोल्ड कर दिया है. मिलर 52 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे थे. दक्षिण अफ्रीका को यह सातवां झटका लगा है. मैच अब पूरी तरह नीदरलैंड के पाले में दिख रहा है.

4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

SA vs NED LIVE: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई है. टीम को 109 के स्कोर पर छठा झटका लगा है. मार्को यानसेन 9 रन बनाकर बोल्ड हो गए हैं. आज ऐसा लग ही नहीं रहा है कि यह इसी वर्ल्ड कप की एक पारी में 400 से अधिक रन बनाने वाली टीम है.

4:53 AM. 18 Oct 23 11:23 PM. 17 Oct

SA vs NED LIVE: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम आउट

हेनरिक क्लासेन आउट हो गए हैं. 28 के स्कोर पर क्लासेन को विक्रमजीत सिंह ने वान बीक की गेंद पर कैच किया. दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह लड़खड़ा गई है. 89 के स्कोर पर आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई है.

मुख्य बातें

SA vs NED ICC ODI World Cup 2023; विश्व कप 2023 के15वें मुकाबले में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया है. उसने मजबूत साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है. बारिश से प्रभावित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर बनाया. जिसमें स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस वर्ल्ड कप का यह दूसरा उलटफेर है. रविवार को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >