RSA vs NED: दक्षिण अफ्रीका को ‘अपनों ने लूटा’, ‘चोकर्स’ की हार के पीछे नीदरलैंड के इन खिलाड़ियों का हाथ

मंगलवार को धर्मशाला में नीदरलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया. बारिश की वजह से 43 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 8 विकेट खोकर 245 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले’ का एक डॉयलॉग काफी फेमस हुआ था, ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था’. वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के 15वें मैच में नीदरलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद यह डॉयलॉग पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीकी टीम पर बैठता है. क्योंकि ‘चोकर्स’ टीम को उसे किसी और ने नहीं, बल्कि अपनों ने ही हराया है. दरअसल नीदरलैंड की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. आपको इन खिलाड़ियों के बारे में हम बताएंगे, लेकिन उससे पहले कल के मैच के रिजल्ट पर एक नजर डाल लेते हैं.

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

बारिश से प्रभावित मैच में मंगलवार को धर्मशाला में नीदरलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया. बारिश की वजह से 43 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 8 विकेट खोकर 245 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. नीदरलैंड की जीत में कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट और कॉलिन एकरमैन की बड़ी भूमिका रही. कप्तान एडवर्ड्स ने जहां 69 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्कों की मदद से 78 रनों की बड़ी पारी खेली, तो रूलोफ वैन डेर मेरवे और कॉलिन एकरमैन ने शानदार ऑलराउंडर पारी खेली. मेरवे ने 29 रन की पारी खेली, तो 2 विकेट भी चटकाए. उसी तरह एकरमैन ने भी 13 रन की पारी खेली और 1 विकेट भी लिए.

Also Read: CWC 2023: नीदरलैंड ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, कैसे किया यह कारनामा?

दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल चुके हैं नीदरलैंड के ये खिलाड़ी

नीदरलैंड की टीम कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलते थे. उसमें रूलोफ वैन डेर मेरवे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट और कॉलिन एकरमैन का नाम शामिल है. रूलोफ वैन डेर मेरवे तो 2014 तक दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम का हिस्सा थे. जबकि साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट और कॉलिन एकरमैन दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम के लिए खेल चुके हैं. मंगलवार को नीदरलैंड की जीत में इन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार हराया

नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को कोई पहली बार नहीं हराया है. बल्कि यह कारनामा उसने टी20 वर्ल्ड कप में भी कर दिखाया है. 6 नवंबर 2022 को खेले गए मैच में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था.

Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम

टीमें इस प्रकार थीं

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन)

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >