World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के 23वें मैच में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश को 149 रन से हराकर करारी शिकस्त दी.

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के 23वें मैच में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश को 149 रन से हराकर करारी शिकस्त दी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन बनाकर आउट हो गई. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम को प्वइंट्स टेबल में एक स्थान का लाभ भी हुआ है. न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. डी कॉक की 140 गेंदों में 15 चौकों और 7 छक्कों की तूफानी पारी और मार्कराम के 60 व हेनरिक क्लासेन के 90 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रनों की पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.

जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में केवल 233 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने 111 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली. लेकिन अपनी पारी को टीम की जीत में बदल नहीं पाए.

दक्षिण अफ्रीका के पांच मैच में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. बांग्लादेश की यह लगातार चौथी हार है, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है. बांग्लादेश इस हार से अंतिम स्थान पर खिसक गया है.

डी कॉक ने 140 गेंद पर 174 रन बनाकर वर्तमान टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक लगाया. उनकी पारी में 15 चौके और सात छक्के शामिल हैं. उन्होंने कप्तान एडेन मार्कराम (69 गेंद पर 60 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से उबारा.

डी कॉक ने इसके बाद क्लासेन और के साथ चौथे विकेट के लिए केवल 87 गेंद पर 142 रन जोड़े. क्लासेन ने केवल 49 गेंद पर 90 रन बनाए, जिसमें दो चौके और आठ छक्के शामिल हैं. उन्होंने डेविड मिलर (15 गेंद पर नाबाद 34) के साथ केवल 25 गेंद पर 65 रन की साझेदारी की. इससे दक्षिण अफ्रीका अंतिम 10 ओवर में 144 रन जोड़ने में सफल रहा.

बांग्लादेश पर एक समय सस्ते में सिमटने का खतरा मंडरा रहा था क्योंकि उसके छह विकेट 81 रन पर निकल गए थे. बांग्लादेश अगर 200 रन के पार पहुंच पाया तो उसका श्रेय छठे नंबर के बल्लेबाज महमुदुल्लाह को जाता है जिन्होंने 111 गेंद पर 111 रन बनाए जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएत्जी ने तीन जबकि लिजाड विलियम्स, कागिसो रबाडा और मार्को यानसन ने दो-दो विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >