सौरव गांगुली की IPL में वापसी, दिल्ली कैपिटल्स में मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अक्टूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को देखेंगे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एंट्री हो रही है. अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी सत्र से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली देखेंगे यह काम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अक्टूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वह दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को देखेंगे.

आईपीएल सूत्र ने गांगुली की वापसी की पुष्टि की

इस मामले की जानकारी रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, जी हां, सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे. फ्रेंचाइजी और उनके बीच इसे लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है, इसके मालिकों के साथ उनकी अच्छी समझ है. अगर वह आईपीएल में काम करना चाहेंगे तो हमेशा दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही करेंगे.

Also Read: IPL 2023: सैम कुरेन जीता पाएंगे पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल खिताब? जानिए क्या है टीम की मजबूती और कमजोरी

2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे सौरव गांगुली

सौरव गांगुली इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. गांगुली 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे. यह समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी ने हालिया नीलामी में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली दोनों के सुझाव का पालन किया.

केकेआर के कप्तान भी रहे हैं सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स की कप्तानी भी कर चुके हैं. गांगुली ने 59 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतक की मदद से कुल 1349 रन बनाये हैं. जबकि गेंदबाजी में 10 विकेट भी लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >