पहलगाम हमले पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, बाले पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत ये एक्शन जरूरी

Sourav Ganguly Reaction on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 28 मासूमों की मौत से देशभर में गुस्सा है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए हमले में भारतीय मासूम लोगों की जान लेने वाले आतंकियों पर पूरे देश में आक्रोश है. मंगलवार को बसारन घास क्षेत्र में वादियों का लुत्फ उठाने के लिए गए पर्यटकों पर गोलीबारी में 28 लोगों की मृत्यु हो गई. पाकिस्तान परस्त आतंकवाद से त्रस्त भारतीय सरकार ने इस पर कड़ा ऐक्शन लेने का ऐलान किया है. चारों हमलावरों के स्केच जारी कर उनकी तलाश की जा रही है. इसी कड़ी में क्रिकेट जगत के सभी दिग्गजों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी राय रखी है. 

गांगुली ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध पूरी तरह से तोड़ देने चाहिए. गांगुली ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “100 प्रतिशत, ऐसा किया जाना चाहिए. सख्त कार्रवाई जरूरी है. यह कोई मजाक नहीं है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं. आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.” Sourav Ganguly Reaction on Pahalgam Terror Attack.

बीते कई वर्षों से भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी टूर्नामेंटों, जैसे टी20 और 50 ओवर वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा आयोजित एशिया कप में ही आमने-सामने हुए हैं. भारत ने 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरा किया था, लेकिन तब से अब तक राजनीतिक संबंधों में तनाव के चलते भारत ने पाकिस्तान की धरती पर कोई सीरीज नहीं खेली है. दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में भारत में हुई थी, जिसमें केवल सीमित ओवरों के मुकाबले खेले गए थे.

हाल ही में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत ने पाकिस्तान यात्रा नहीं की और ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत सभी मैच दुबई में खेले. आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने 2024-27 साइकिल के लिए होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंटों में भी इसी हाइब्रिड मॉडल को लागू करने का फैसला किया है, जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित होंगे.

भारत सरकार के ऐक्शन, हमले के बाद

पहल्गाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं. इनमें अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को निलंबित करना, उन्हें 40 घंटे के भीतर देश छोड़ने का समय देना और दोनों देशों के हाई कमीशनों में अधिकारियों की संख्या में कटौती करना शामिल है.

पहली गेंद का बादशाह, मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, IPL में इस रिकॉर्ड वाले बने एकमात्र गेंदबाज

जडेजा फंसे तो धोनी ने उठाया हथौड़ा, बैट को पीट-पीटकर कर दिया पतला, देखें Video

हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच के बाद इनका जताया आभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >