इंग्लैंड टीम में आया हड्डियों का सूप पीने वाला खिलाड़ी, मिसाइल जैसी गेंद फेंकता है पाकिस्तानी क्रिकेटर का चेला

Sonny Baker debut for England Cricket Team: इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों की कमी को देखते हुए 22 वर्षीय पेसर सोनी बेकर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में डेब्यू का मौका दिया है. चोटों से जूझने के बाद बेकर ने द हंड्रेड में शानदार वापसी की है और अब टीम की नई उम्मीद बन गए हैं.

Sonny Baker debut for England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों अपने तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गजों ने संन्यास ले लिया है, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स जैसे अनुभवी बॉलर चोटिल हो रहे हैं, तो जेमी ओवरटन ने खुूद को एशेज से पहले आराम देने का फैसला किया है. ऐसे में इंग्लैड नए खिलाड़ियों को मौका देकर अपने स्क्वॉड को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. इसी सिलसिले में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए एक ऐसे क्रिकेटर को मौका दिया है, जिसकी राह कभी चोटों ने रोक दी थी. यह खिलाड़ी हैं 22 साल के तेज गेंदबाज सोनी बेकर, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है और अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे.

डेब्यू का सुनहरा मौका

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 सितंबर से शुरू हो रही है. सीरीज के शुरुआती मैच के लिए इंग्लैंड ने 1 सितंबर को अपनी टीम घोषित की, जिसमें युवा पेसर बेकर को भी जगह मिली. घरेलू क्रिकेट और हाल ही में खत्म हुए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें यह इनाम मिला. मैनचेस्टर ओरिजिनल के लिए खेलते हुए बेकर ने 7 मैचों में 9 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया. जबकि अपनी गति से उन्होंने केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर जैसे नामी खिलाड़ियों को परेशान किया. गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी की तारीफ हैरी ब्रूक, जोस बटलर और जेम्स एंडरसन तक ने की है. 

चोट और करियर का संकट

आने वाले टी20 विश्वकप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए सोनी बेकर इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करेंगे. बेकर साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ब्रायडन कार्स और आदिल राशिद के साथ टीम की अगुवाई करेंगे. बेकर के लिए यह डेब्यू बेहद खास है क्योंकि कुछ साल पहले उन्होंने लगभग क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था. 17 साल की उम्र में पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से उनका करियर खतरे में आ गया था. तब उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेकर बायोलॉजी टीचर बनने की तैयारी शुरू कर दी थी. द गार्जियन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि मुझे पढ़ाने, रिश्ते बनाने और लोगों को सर्वश्रेष्ठ बनने में मदद करने में बहुत मजा आएगा. आप ऐसा क्यों नहीं करना चाहेंगे?” हालांकि, 18 साल की उम्र में समरसेट काउंटी की अकादमी से जुड़ने का मौका मिला और यही से उनकी दूसरी पारी शुरू हुई.

हड्डियों के सूप से मिली नई राह

क्रिकेट से जुड़ने के बाद बेकर की चोट ने उनका करियर मुश्किल में डाल दिया था. उन्हें बार-बार पीठ में खिंचाव की समस्या हो रही थी. इस चोट से जूझने के बाद बेकर ने एक अनोखा उपाय अपनाया. द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी डाइट में ‘बोन ब्रॉथ’ शामिल किया, जो पशुओं की हड्डियों और टिशू से बनने वाला खास सूप है. बताया जाता है कि यह सूप हड्डियों और जोड़ को मजबूत करता है. उन्होंने इसका भरपूर इस्तेमाल किया. रोज इस सूप को पीने का असर बेकर पर साफ दिखा और उनकी फिटनेस में सुधार होने लगा, जिससे उनका करियर फिर से ट्रैक पर लौट आया.

डेल स्टेन हीरो, वहाब रियाज और ब्रेट ली से सीखी बारीकियां

बेकर ने इंग्लिश कोचों से तो ट्रेनिंग ली ही, साथ ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज से भी गेंदबाजी के कई राज सीखे. ‘द हंड्रेड’ के दूसरे सीजन के दौरान दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे और वहां बेकर लगातार रियाज से सवाल पूछकर अपनी तकनीक सुधारते रहे, विशेषकर रिवर्स स्विंग की कला उन्होंने रियाज से ही सीखी. इसका फायदा उन्हें जल्द मिला और वह इंग्लैंड लायंस टीम में चुने गए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह टीम का हिस्सा भी बने. इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ की खोज रहे बेकर डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं. 

उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अपनी गेंदबाजी सुधारने के लिए उन्होंने ब्रेट ली, शॉन टैट और जेसन गिलेस्पी से भी बात की. बेकर की खासियत है कि वे अपनी सारी तैयारियों का नोट्स भी बनाते हैं, जिसमें वे ग्राउंड के आयाम, अलग-अलग तरह की गेंदों को पकड़ने के तरीके, एक्शन से जुड़ी बातें, इसके अलावा बल्लेबाजों का विश्लेषण और उनके खिलाफ बारीक प्लान बनाना बहुत पसंद है.

अब तक का करियर

युवा पेसर ने अब तक 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 22 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में 11 मुकाबलों में उनके नाम 19 विकेट दर्ज हैं. वहीं 21 टी20 मैचों में उन्होंने 24 विकेट झटके हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पीड है और वह लगातार 145-150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. 

इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैच खेलेगी. इसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. पहला वनडे लीड्स में 2 सितंबर से खेला जाएगा, वहीं दूसरा वनडे मैच 4 सितंबर को लॉर्ड्स और तीसरा 7 सितंबर को साउथैंप्टन में आयोजित होगा. हालांकि बेकर को इंग्लैंड की टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है. वहीं जोफ्रा आर्चर की वनडे टीम में वापसी हुई है, जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बीच में आए और सीरीज पूरी होने से पहले ही बाहर हो गए थे.

इंग्लैंड टीम: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सन्नी बेकर

ये भी पढ़ें:-

‘बादशाह’ राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I के सबसे बड़े विश्व रिकॉर्ड पर दर्ज कराया अपना नाम

8 गेंदों में 7 छक्के- शेर न तो बूढ़ा हुआ और न कमजोर, कीरोन पोलार्ड ने मचाया तहलका, Video

मिचेल स्टार्क ने T20I से लिया संन्यास, इस वजह से अचानक लिया ये बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >