स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक, इस रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, श्रीलंका के फाइनल में मचाया तहलका

Smriti Mandhana Century:  कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मंधाना की धमाकेदार बल्लेबाजी की. मंधाना भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं. अब त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक और शतक से वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाजी बन गई हैं.

Smriti Mandhana Century: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़ा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मंधाना की धमाकेदार बल्लेबाजी की. मंधाना भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए और 92 गेंदों में शतक पूरा किया. मंधाना ने 31वें ओवर में चामारी अटापट्टू की गेंदों पर लगातार चार चौके लगाकर अपना शतक स्टाइल में पूरा किया. यह उनके करियर का 11वां वनडे शतक है. 

इस शतक के साथ स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. उनसे ऊपर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग (15 शतक) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13 शतक) हैं. साथ ही, यह मंधाना का श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ 600 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक भारतीय (Most 100 in WODIs  by Indian)

स्मृति मंधाना – 11 शतक

मिताली राज – 7 शतक

हरमनप्रीत कौर – 6 शतक

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (Most 100 in WODIs)

15 – एम लैनिंग (102 पारी)

13 – एस बेट्स (164 पारी)

11* – एस मंधाना (102 पारी)

भारत बनाम श्रीलंका महिला मैच

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय ओपनर अच्छी शुरुआत देने में सफल रहीं. हालांकि, प्रतीका रावत 15वें ओवर में इनोका रनावीरा की गेंद पर आउट हो गईं, उन्होंने 49 गेंदों पर 30 रन बनाए. लेकिन स्मृति ने एक छोर थामे रखा और 101 गेंद पर 15 चौके और 2 छक्के के साथ 116 रन बनाए. उनके अलावा हरलीन देओल ने 47 रन की पारी खेली. फिलहाल हरमनप्रीत कौर के साथ जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर मौजूद हैं और 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर  रन है.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम: प्रतीका रावत, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चारणी, क्रांति गौड़

श्रीलंका महिला टीम: हसिनी परेरा, विष्मी गुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चामारी अटापट्टू (कप्तान), पियूमी बडालगे, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, देवमी विहांगा, सुगांदिका कुमारी, माल्की मदारा, इनोका रनावीरा

इंग्लैंड में भारी पड़ेगा विराट का फैसला, नवजोत सिद्धू ने बताया- सही सोच से क्या गलत कर रहे कोहली?

इंग्लैंड दौरे से डर रहे विराट कोहली! रिटायरमेंट आशंका पर काउंटी क्रिकेट ने चिढ़ाया, लोगों ने लगाई क्लास

मैं समझता हूं कि…, रोहित शर्मा के संन्यास पर सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >