IND vs AUS: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक, लेकिन क्लीन स्वीप से हारा भारत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जा रहा है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शतक पूरा किया है.

IND vs AUS: पर्थ के वाका ग्राउंड में टीम इंडिया की वीमेंस टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम से हो रहा है. तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम अपने क्लीन स्वीप से बचने के लिए तगड़ी फाइट दे रही है. स्मृति मंधाना ने जुझारू पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ स्मृति ने वनडे मैचों में अपना 9वां शतक बनाया. लेकिन उनका शतक काम नहीं आया और भारतीय टीम 83 रन से मैच हार गई. इस हार के साथ ही भारत को सीरीज में तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

स्मृति मंधाना ने ओपनिंग करते हुए 103 गेंद में 100 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने 13 चौके और 1 छक्का लगाया. अपने इस शतक की बदौलत स्मृति के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई. वे सबसे कम पारियों में 9 शतक लगाने वाली बल्लेबाजी बन गई हैं. उनके नाम 91 मैचों में 9 शतक रिकॉर्ड हो गए हैं. इसके साथ ही मंधाना सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं.

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज

मेगन लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 15 शतक

सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)- 13 शतक

तमसिन बेमॉन्ट (इंग्लैंड)- 10 शतक

स्मृति मंधाना (भारत)- 9 शतक

सदरलैंड ने भी ठोका शतक

तेज और उछाल भरी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एनाबेल सदरलैंड के शतक और कप्तान तहालिया मैकग्राथ के 56 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए. भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी ने 10 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए.  

धीमे खेल से दबाव में आ गई टीम इंडिया

दूसरी पारी में 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने काफी धीमी शुरुआत की. 16 रन पर ऋचा घोष का पहला विकेट गंवाने के बाद स्मृति मंधाना और हरलीन देओल ने 118 रन की साझेदारी की. लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रहा है. कप्तान हरमनप्रीत भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं. धीमी बैटिंग का दबाव भारत पर बढ़ता जा रहा था. जेमिमा रोड्रिग्स ने आते ही तेजी से रन बटोरने की कोशिश की लेकिन वे भी 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गई. स्मृति मंधाना भी 105 रन बनाकर चलती बनीं. भारतीय टीम 45.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 215 रन ही बना पाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >