डेटिंग और रिलेशनशिप पर शुभमन गिल ने कर दिया साफ, बोले- पिछले तीन साल से मैं…

Shubman Gill on Relationship: शुभमन गिल अक्सर अपने क्रिकेट कैरियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनका नाम किसी न किसी के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि अब गिल ने खुद ही इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Shubman Gill on Relationship: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहते हैं. उनका नाम कभी दिग्गज बल्लेबाज की बेटी से जोड़ा जाता है, तो कभी बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस से. लेकिन अब शुभमन गिल ने खुद ही इस पर अपडेट दिया है. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपनी रिश्तों की चर्चाओं को “बेवकूफी” करार दिया है. 

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत करते हुए, 25 वर्षीय गिल ने स्पष्ट किया कि वह पिछले तीन सालों से सिंगल हैं और इस निरंतर हो रही गपशप से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हैं. गिल ने कहा, “मैं पिछले तीन सालों से सिंगल हूं, और इतने सारे अफवाहें और कयास मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ते हैं. कभी-कभी यह इतना बेवकूफी लगता है क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में उस इंसान से कभी मुलाकात नहीं की. यह विचित्र है.”

अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए गिल ने बताया कि उनके व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण रिश्तों के लिए समय नहीं मिलता. उन्होंने कहा, “फिलहाल, मेरा फोकस प्रोफेशनल करियर पर है और मैं उसी पर फोकस रखता हूं. मेरी जिंदगी में साल में 300 दिन मैं ट्रैवल करता हूं. इसलिए किसी के साथ समय बिताने के लिए वक्त ही नहीं है.”

गिल ने मैचों के दौरान अपने साथियों और दर्शकों द्वारा उनके संबंधों को लेकर गाए गए चीयर्स पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब वह बैटिंग कर रहे होते हैं तो वह स्टेडियम के शोर को बिल्कुल भी नहीं सुनते. उन्होंने कहा, “जब आप बैटिंग कर रहे होते हैं, तो उन चीयर्स को नहीं सुनते. आप पूरी तरह से जोन में होते हैं, खाली जगहों, बॉलर्स, अगले शॉट्स के बारे में सोचते हैं. लेकिन जब फील्डिंग कर रहे होते हैं, खासकर बाउंड्री के पास, तो कभी-कभी आप उन्हें सुन सकते हैं.”

25 वर्षीय शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने 8 मैचो में से 6 में जीत हासिल की है और फिलहाल वह पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी उनकी टीम सबसे प्रबल दावेदार है. बैटिंग हो या बॉलिंग गुजरात के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है. आईपीएल 2025 के अपने अगले मुकाबले में टाइटंस 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.  

विराट और अनुष्का लंदन में क्यों बसना चाहते हैं? भारत छोड़ने की सामने आई ये बड़ी वजह

पंजाब किंग्स के IPL इतिहास में प्रभसिमरन का रिकॉर्ड, 17 सालों में जो न हुआ वो कर दिखाया

IPL में विराट की कमजोरी पर RCB कोच का बड़ा बयान, कहा- कोहली को इसकी जरूरत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >