‘आज की सुबह इस…’, ओवल फतह के बाद दहाड़े शुभमन गिल, बताई नई टीम इंडिया की ताकत

Shubman Gill reaction after historic win at Oval: ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को मैच में वापस ला दिया. आखिरी दिन 35 रन की जरूरत और 4 विकेट हाथ में होने के बावजूद भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज बराबर की. कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि यह जुझारूपन ही बदलते दौर की भारतीय टीम की असली पहचान है.

Shubman Gill reaction after historic win at Oval: ओवल में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के चौथे दिन भारत पूरी तरह से निराश दिख रहा था. हैरी ब्रूक और जो रूट की बदौलत इंग्लैंड रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर धा, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मेहमान टीम को जोरदार वापसी दिलाई. सोमवार की सुबह भी हालात भारत के पक्ष में नहीं थे, इंग्लैंड को केवल 35 रन की जरूरत थी और 4 विकेट हाथ में थे. लेकिन गिल एंड कंपनी एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही और श्रृंखला बराबर कर ली. बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में द ओवल में खेले गए रोमांचक आखिरी दिन सहित कभी हार नहीं मानी और कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को कहा कि यही जुझारूपन उनकी टीम की पहचान है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में गिल और उनकी टीम के लिए यह एक बड़ी श्रृंखला थी. यहां तक कि जसप्रीत बुमराह भी सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे जिससे टीम को हर मैच में गेंदबाजी संयोजन बदलना पड़ा. गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘आज सुबह हमने जो किया उससे पता चलता है कि यह टीम क्या है. 70 के आसपास रन, सात विकेट हाथ में (चौथे दिन). ब्रूक और रूट जिस तरह से खेल रहे थे दुनिया की अधिकतर टीमें खुद को मौका नहीं देतीं.’’ 

पहली पारी में भारत ने 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की लीड ली. फिर भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का शतक और आकाशदीप, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक आया, जिसकी बदौलत भारत ने 396 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए और इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन गेंदबाजों की शानदार वापसी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 367 पर रोककर 6 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. गिल ने इस पर कहा, ‘‘लेकिन इस टीम का मानना है कि जब भी हमें कोई मौका मिलता है जो हम उस पर आगे बढ़ते हैं. और ब्रूक के आउट होने के बाद हम यही बात कर रहे थे और फिर हमें बेथेल का शुरुआती विकेट मिल गया, यह हमारा मौका था, आइए उन पर दबाव बनाने की कोशिश करें.’’

Ravindra jadeja and yashasvi jaiswal celebrates after india won the oval test.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब आपके पास सिराज जैसा गेंदबाज हो तो कप्तान के तौर पर आपका काम बहुत आसान हो जाता है. आप बस मैदान पर खड़े होते हैं और आप बस उनकी गेंदबाजी की सराहना करना चाहते हैं.’’ पूरी श्रृंखला में उतार-चढ़ाव देखने को मिले और दोनों टीमें जी-जान से लड़ीं. जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, गिल एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में निखरते गए.

Mohammed siraj and captain shubman gill celebrating.

गिल ने कहा, ‘‘ऐसे कई पल आते हैं जब आपको लगता है कि यह सफर सार्थक है, वह पल जो हमने सुबह देखा था. और कई उतार-चढ़ाव आए और यह अपेक्षित भी है, खासकर खेलों में.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘जाहिर है कि हर मैच या हर बार जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, आप शतक बनाना चाहते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से खेल या जीवन ऐसे नहीं चलता. आपको जीवन के उतार-चढ़ाव से पार पाना चाहिए और हर समय संतुलित रहने की कोशिश करनी चाहिए.’’

ये भी पढ़ें:-

हम कभी हार नहीं मानेंगे…, ओवल में जीत के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, ऐसा रिएक्शन देख सब हैरान

सिर्फ जस्सी भाई नहीं, ओवल टेस्ट के बाद ‘डीएसपी सिराज’ पर भी बढ़ा भारत का भरोसा

सांसें रोक देने वाली वो 13 गेंदें, एटकिंसन ने दो बार छीन ही लिया था भारत से मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >