डबल सेंचुरी और आकाश दीप के 10 विकेट नहीं, शुभमन गिल ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या था सबसे स्पेशल मोमेंट

Shubman Gill reveals his Favourite Moment in IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में मिली 337 रन की ऐतिहासिक जीत में भारत ने पहली बार इस मैदान पर टेस्ट मैच जीता और 1000+ रन बनाए. शुभमन गिल ने इस मैच में कप्तानी करते हुए दोहरा शतक जड़ा और आकाशदीप ने 10 विकेट लिए, जिससे भारत ने WTC 2025-27 में जीत का खाता खोला. हालांकि गिल का सबसे पसंदीदा पल कुछ और था, जिसका उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया.

Shubman Gill reveals his Favourite Moment in IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 337 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मैदान पर भारत ने आज तक कभी जीत नहीं हासिल की थी. लेकिन कप्तान शुभमन गिल के 430 रन और आकाशदीप के 10 विकेटों की बदौलत भारत ने इस सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी जीत का खाता खोल लिया. भारत ने एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को चारों खाने चित किया. भारत ने अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 1000+ रनों का आंकड़ा भी पार किया. हालांकि इस मैच में अपनी कप्तानी में मिली पहली जीत, करियर के शानदार दोहरे शतक या आकाशदीप के 10 विकेट शुभमन गिल का पसंदीदा मोमेंट नहीं बन पाया. शुभमन गिल ने इस मैच का अपना सबसे पसंदीदा मोमेंट उस कैच को बताया, जिसके बाद भारत को जीत मिली. 

एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अपने जज्बात साझा किए. उन्होंने कहा कि यह उनके क्रिकेट करियर के अब तक के सबसे खुशहाल पलों में से एक है. गिल ने बीसीसीआई की ओर जारी वीडियो में बातचीत के दौरान कहा, “मैं इस मैच का आखिरी कैच लेने के लिए ही था और मैं बहुत संतुष्ट और खुश हूं कि हम इस तरह से मैच को खत्म कर पाए.” शुभमन गिल ने भारतीय पारी के 69वें ओवर की पहली गेंद, जो आकाशदीप ने डाली, पर ब्रायडन कार्से का कैच लिया. आखिरी विकेट के लिए कार्से ने बशीर के साथ 25 रन की साझेदारी और इंग्लैंड के 271 रन के स्कोर पर आउट हुए. कार्से ने 58 गेंद पर 38 रन बनाए. 

गिल का दोहरा शतक और आकाश दीप की 10 विकेट की उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी. हालांकि गिल ने बताया कि उनके लिए इस मैच का सबसे खास पल कौन सा था, उन्होंने कहा, “मेरे लिए इस टेस्ट मैच का सबसे खास पल अंतिम दिन सिराज का कैच था.” सिराज ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर अपने दाईं ओर डाइव लगाते हुए जोश टंग का कैच पकड़ा. टंग 2 रन बनाकर इंग्लैंड के 9वें विकेट के रूप में आउट हुए.  

गिल ने आगे कहा, “लेकिन अब तीन और अहम मुकाबले बाकी हैं, और जल्दी से अगला मैच आना हमारे लिए अच्छा है क्योंकि अब हमारे पास मोमेंटम है.” उनकी आवाज में आत्मविश्वास के साथ-साथ संतोष और गर्व झलक रहा था. गिल ने इस जीत में भारत के आलराउंड प्रदर्शन को अहम बताया. उन्होंने कहा, “इस मैच में जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से योगदान दिया, वह बहुत बड़ी सकारात्मक बात है. जब अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग मौकों पर आगे आते हैं, तभी एक चैंपियन टीम बनती है. ये हमारे लिए बहुत अच्छे संकेत हैं.”

गिल के लिए यह जीत एक गहरी भावनात्मक अहमियत रखती है. उन्होंने कहा, “हमने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. पिछले छह से आठ महीनों में, हमें पता है कि टेस्ट मैच जीतना कितना कठिन था, खासकर यहां, जहां हमने पहले कभी टेस्ट नहीं जीता था. मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है.” इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में गुरुवार, 10 जुलाई से शुरू होगा.

‘यह एक ब्लॉकबस्टर होगा’, ब्रेंडन मैकुलम ने रखी डिमांड, तीसरे टेस्ट में ऐसी पिच चाहता है इंग्लैंड

भारत का सीरीज पर कब्जा, पर आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने मारी बाजी, वैभव सूर्यवंशी ने सीरीज में मचाई खलबली

वियान मुल्डर ने लारा का 400* का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा? खुद बताई ये बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >