विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, गिल की नजरें अब गावस्कर और ब्रैडमैन के इन कीर्तिमानों पर

Shubman Gill Record: भारत की दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने 174 रनों की नाबाद साझेदारी की. गिल 78 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्होंने इस पारी में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है. अब गिल की नजरें सुनील गावस्कर और डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर टिकी हैं.

Shubman Gill Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम लय में दिखी. टीम इंडिया ने दूसरी पारी की खराब शुरुआत के बाद वापसी की, हालांकि टीम अब भी मुश्किल में है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर कुल 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने संयमित और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों की अटूट साझेदारी की. गिल इस समय 78 रनों पर नाबाद हैं. अपनी इस पारी से गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही, उनकी नजर अब सुनील गावस्कर और डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर है. 

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने विराट कोहली के 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे में बन���ए गए रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के एक दौरे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया. उन्होंने मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक 697 रन बना लिए हैं. अभी एक दिन और इस टेस्ट का खेल बाकी है.

25 वर्षीय गिल ने विराट कोहली के 2014-15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बनाए गए 692 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही वे अब किसी टेस्ट सीरीज (घरेलू और विदेशी दोनों) में बतौर भारतीय कप्तान दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. गिल से आगे अब सिर्फ महान सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह टेस्ट मैचों की सीरीज में 732 रन बनाए थे. जिस तरह से गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं, गावस्कर का यह रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है.

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

सुनील गावस्कर – 774 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1971

शुभमन गिल – 696* रन बनाम इंग्लैंड, 2025

विराट कोहली – 692 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014

दिलीप सरदेसाई – 642 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1971

ब्रैडमैन का रिकॉर्ड भी खतरे में

शुभमन गिल की नजर महान डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर भी है. गिल इस सीरीज में अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं. अगर वे अपनी मौजूदा पारी को चौथे शतक में बदल देते हैं, तो वे डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की विशिष्ट सूची में शामिल हो जाएंगे, जो एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा (चार) शतक लगाने वालों की सूची में हैं.

गिल और केएल ने दिखाया गजब का जज्बा

इस दौरे में गिल की मानसिक मजबूती, टाइमिंग और बड़ी पारियां खेलने की भूख साफ तौर पर दिखाई दी है. भारत ने चौथे दिन का खेल 174/2 के स्कोर पर समाप्त किया और अब इंग्लैंड से 137 रन पीछे है. भारत ने तीसरे सत्र की शुरुआत 86/2 से की थी. इस दौरान गिल ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा अर्धशतक पूरा किया. चौथे दिन के अंतिम सत्र में इंग्लैंड को एक भी विकेट नहीं मिला और भारतीय बल्लेबाजों ने 126 रन जोड़े. स्टंप्स तक केएल राहुल 87* और शुभमन गिल 78* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. अगर भारत पांचवें और अंतिम दिन इस मुकाबले को ड्रॉ या जीत की ओर ले जा पाता है, तो यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी.

ये भी पढ़ें:-

आखिरी ओवर में 7 रन की थी जरूरत, फिर मैट हेनरी ने किया कमाल, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराया, देखें वीडियो

धवन और यूसुफ की मेहनत पर इरफान पठान ने फेरा पानी, आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया से ऐसे हार गया भारत

क्या Asia Cup में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए? मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिया ऐसा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >