ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ सबका रिकॉर्ड टूटेगा, शुभमन गिल इतने रन बनाकर रचेंगे इतिहास

Shubman Gill eyes on historical Records in IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में 585 रन बनाकर धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. दूसरे टेस्ट में गिल ने अकेले 430 रन ठोक दिए, जिससे उनकी फॉर्म चर्चा में है. अब लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में वह ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Shubman Gill eyes on historical Records in IND vs ENG 3rd Test: टीम इंडिया के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस समय इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे हैं. गिल ने 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में अब तक 585 रन बना लिए हैं, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. दूसरे टेस्ट मैच में तो उन्होंने एक दोहरा शतक और एक शतक की बदौलत 430 रन ठोक दिए. अब सीरीज के गुरुवार, 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मुकाबले सभी की निगाहें गिल पर टिकी हैं, क्योंकि वह एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसमें डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और यशस्वी जायसवाल के कीर्तिमान शामिल है.  

18 रन बनाते ही तोड़ेंगे द्रविड़ का रिकॉर्ड

गिल अगर लॉर्ड्स टेस्ट में 18 रन और बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड अभी राहुल द्रविड़ के नाम है, जिन्होंने 2002 में 2 शतकों के साथ 602 रन बनाए थे. इस लिस्ट में 585 रन बनाकर गिल तीसरे नंबर पर हैं. दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम पर 593 रन हैं, जो उन्होंने 2018 सीरीज में बनाए थे. जबकि चौथे नंबर पर सुनील गावस्कर (549) हैं.  

विराट और गावस्कर के रिकॉर्ड भी खतरे में

गिल अगर इस सीरीज में 148 रन और बना लेते हैं, तो वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएं. अभी तक यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे. वहीं, 71 रन बनाते ही गिल इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे, यह रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम (655 रन) है.

ब्रैडमैन के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 225 रन दूर

गिल यदि अगले तीन टेस्ट में 226 रन बना लेते हैं, तो वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 1936-37 की एशेज में 810 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, गिल अगर 390 रन और जोड़ते हैं, तो ब्रैडमैन का 88 साल पहले 1930 में बनाए गए 974 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं गिल

शुभमन गिल अगर इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 128 रन और बना लेते हैं, तो वे इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके साथ ही वे यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे, जिन्होंने पिछले साल भारत में खेली गई सीरीज में 712 रन बनाए थे.

लॉर्ड्स में पहली बार कप्तान के तौर पर उतरेंगे गिल

गिल ने अब तक अपने करियर में लॉर्ड्स के मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 10 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वह पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान पर कप्तानी करते हुए उतरेंगे. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है, जिससे भारत की गेंदबाजी और मजबूत होगी. हालांकि गिल को इस बात की भी चिंता करनी होगी, क्योंकि भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है, भारत ने इस मैदान पर अब तक 19 मैच खेले हैं और उसे केवल 3 बार ही जीत मिली है. 

लारा का 400* का रिकॉर्ड मुल्डर ने तोड़ने से छोड़ा, भड़के क्रिस गेल ने लताड़ा, कहा- मैं होता तो…

भारत में हुई बीमारी और 25 की एज में ही खत्म हुआ करियर, गेंदबाज जिसने नो बॉल पर बनवाए नियम; 87 की उम्र में छोड़ी दुनिया

लॉर्ड्स में IND vs ENG Head to Head रिकॉर्ड, 93 साल में केवल इतने मैच जीता है भारत, टेंशन में होंगे गिल एंड कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >