आम नहीं कैप्टन गिल का दोहरा शतक, इन 12 रिकॉर्ड्स को तोड़कर प्रिंस ने साबित की काबिलियत, देखें एक नजर

Shubman Gill 12 Records in Double Century: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. गिल ने 387 गेंदों में 30 चौके और 3 छक्के लगाकर भारत को पहली पारी में 587 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी के दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के साथ दो बड़ी साझेदारियां कीं और कुल 12 रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Shubman Gill 12 Records in Double Century: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया. टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. एजबेस्टन, बर्मिंघम में गिल ने अपने टेस्ट करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 387 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 269 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस ऐतिहासिक पारी के दौरान गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

शुभमन गिल ने पहले दिन के अपने स्कोर 114 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले रवींद्र जडेजा के साथ 203 रन की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 144 रन जोड़े. दोनों ऑलराउंडर बल्लेबाजों ने कैप्टन गिल का भरपूर साथ दिया. रवींद्र जडेजा शतक से तो वाशिंगटन अपने अर्धशतक से चूक गए. जडेजा ने 89 रन बनाए तो सुंदर ने 42 रनों का योगदान दिया. इस रिकॉर्ड बल्लेबाजी की बदौलत गिल ने कुल 12 रिकॉर्ड अपने नाम किए. देखें गिल की 269 रन की पारी के दौरान टूटे रिकॉर्ड्स:

शुभमन गिल ने बनाए – तोड़े 12 रिकॉर्ड्स

  1. टेस्ट में भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर: गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 रन बनाए थे.
  2. इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर: शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 1979 में द ओवल में बनाया गया 221 रन का रिकॉर्ड तोड़ा.
  3. विदेशी धरती पर 250+ स्कोर करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज: वीरेंद्र सहवाग (309, मुल्तान और 254, लाहौर) और राहुल द्रविड़ (270, रावलपिंडी) के बाद गिल यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
  4. विदेश में टेस्ट दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान: इससे पहले विराट कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 200 रन बनाए थे.
  5. टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान: गिल, मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली (7 बार) के बाद दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं.
  6. टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान: 25 साल और 298 दिन की उम्र में गिल ने यह कारनामा किया. इससे पहले मंसूर अली खान पटौदी ने 23 साल और 239 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा था.
  7. इंग्लैंड में टेस्ट में 250+ रन बनाने वाले तीसरे विदेशी कप्तान: गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में एक पारी में 250 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे विदेशी कप्तान बने. उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन (311 रन, 1964) और दक्षिण अफ्रीका के ग्राहम स्मिथ (277 और 259 रन, 2003) कर चुके हैं.
  8. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय: मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर और राहुल द्रविड़ (दो बार) के बाद गिल यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ हैं.
  9. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान: गिल, विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने.
  10. पहले टेस्ट में कप्तान के तौर पर शतक और दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय: गिल ने सुनील गावस्कर के बाद यह उपलब्धि हासिल की, जिन्होंने अपने कप्तानी करियर के पहले दो टेस्ट में शतक और दोहरा शतक लगाए थे.
  11. SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान: इससे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन बनाए थे, जो किसी एशियाई कप्तान का सर्वोच्च स्कोर था.
  12. SENA देशों में भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: शुभमन गिल अब दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241 रन बनाए थे.

IND vs ENG 2nd Test कैसा है मैच का हाल

दूसरे दिन भारत के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण के आगे इंग्लिश गेंदबाज बिखर गए. इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली (19) और बेन डकेट (00) तथा ओली पोप (00) के विकेट गंवाकर 77 रन बनाए. डकेट और पोप दोनों को आकाश दीप (36 रन पर दो विकेट) ने लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. आकाश दीप के पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने स्लिप में डकेट का शानदार कैच लपका जबकि अगली गेंद पर पोप ने भी स्लिप में लोकेश राहुल को कैच थमाया. क्रॉली भी शरीर से दूर शॉट खेलने की कोशिश में मोहम्मद सिराज (21 रन पर एक विकेट) की गेंद पर स्लिप में करुण नायर को कैच दे बैठे. 

दिन का खेल खत्म होने पर हैरी ब्रूक 30 जबकि जो रूट 18 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों चौथे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं. इंग्लैंड की टीम अब भी भारत से 510 रन पीछे है. अब भारत तीसरे दिन जल्द से जल्द विकेट लेकर इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेगा. 

‘ऐसा लगा जैसे गिल…’, कैप्टन के लिए रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात, दोहरे शतक से शुभमन ने बनाए धमाकेदार रिकॉर्ड

एक तो कप्तान, उस पर दोहरा शतक, क्या शुभमन गिल को प्रमोट करेगा BCCI

सचिन से लेकर युवराज तक, गिल के दोहरे शतक पर दिग्गजों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >