शोएब अख्तर की कमाई पर भारत सरकार की चोट, पहलगाम हमले के बाद बैन हुआ यूट्यूब चैनल

Shoaib Akhtar Youtube Channel Banned in India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान पर हर स्तर पर सख्त हो गई है. इस हमले में कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी. सिंधु जल संधि और वीजा प्रतिबंध के बाद भारत ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक कर दिया.

Shoaib Akhtar Youtube Channel Banned in India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के ऊपर हर तरह से हमलावर है. सिंधु जल प्रणाली के द्वारा पानी और वीजा के बाद भारत ने साइबर स्ट्राइक कर दी है. भारत सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है. क्रिकेटर से कमेंटेटर बने शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल सोमवार, 28 अप्रैल को भारत में ब्लॉक कर दिया गया. कश्मीर घाटी के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. आतंकवादियों ने निहत्थे आम पर्यटकों पर गोली बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी. 

भारत में क्रिकेट विश्लेषण और विश्व क्रिकेट पर अपनी राय के लिए लोकप्रिय शोएब अख्तर उन 16 चैनलों में शामिल थे, जिन्हें भारत सरकार ने ब्लॉक किया है. इन प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स के कुल मिलाकर लगभग 63 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इनमें पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल जैसे डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, के साथ ही पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली के चैनल भी शामिल हैं. इस मसले पर शोएब अख्तर की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है. 

पाकिस्तान पर यह कदम एक के बाद एक उठाए जा रहे निर्णयों के तहत आया है. भारत सरकार ने हमले के बाद पांच निर्णय लिए, जिसमें पहले सिंधु जल प्रणाली के तहत बाध्यकारी नियमों की समाप्ति की घोषणा की. उसी के तहत पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा अवधि मात्र 48 घंटे कर दी साथ ही व्यापार और वाघा बॉर्डर से किसी भी तरह के यातायात पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है. वहीं पाकिस्तान ने भी भारत के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है, साथ ही ट्रांजिट कॉरिडोर पर भी रोक लगा दी है.   

पीएसएल में काम कर रहे भारतीयों को भेजा गया वापस

इसके साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रसारण और प्रोडक्शन टीम के साथ काम कर रहे 23 भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान सरकार ने 27 अप्रैल को वापस भेज दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते कूटनीतिक और सीमा तनाव के चलते उठाया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि PSL मैचों के प्रसारण और प्रोडक्शन में काम कर रहे ये 23 भारतीय नागरिक वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर से भारत लौटे. इन भारतीय कैमरामैन और तकनीशियनों को उस कंपनी ने नियुक्त किया था, जो PSL मैचों का प्रसारण और उत्पादन कर रही थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख होते संबंधो पर अब और भी बुरा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. कई दिग्गाजों ने दोनों देशों के बीच पूरी तरह से क्रिकेट बंद करने की मांग की है. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला 2013 में खेली गई थी. इसके बाद से दोनों देशों के बीच मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंटों में हुए हैं. भारत ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं लिया और अपने सभी मैच दुबई में खेले. सौरव गांगुली ने इसी मसले पर कहा, “100 प्रतिशत, भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध तोड़ने चाहिए. सख्त कार्रवाई जरूरी है. यह मजाक बन गया है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं. आतंकवाद बिल्कुल भी सहन नहीं किया जा सकता.” 

बेटे का मजाक उड़ाने वालों पर भयंकर गुस्सा हुईं संजना गणेशन, मैच के बाद ट्रोलर्स को जमकर सुनाया

‘खुद ही मरवा रहे…’, शाहिद अफरीदी का बेहूदा बयान, इंडियन आर्मी के बाद भारत सरकार पर मढ़ा आरोप

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड में बने नंबर वन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >