गब्बर इज बैक! रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रील बना रहे शिखर धवन, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, Video

Shikhar Dhawan and Sophie Shine Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. धवन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ नजर आ रहे हैं. यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Shikhar Dhawan and Sophie Shine Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. धवन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील शेयर की है, जिसमें वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों पारंपरिक पंजाबी पोशाक में दिखते हैं और एक-दूसरे के साथ मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और गर्मजोशी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

वीडियो को खुद शिखर धवन ने शेयर करते हुए लिखा, “गब्बर इज बैक,”  अपने चिर-परिचित अंदाज में धवन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस जमकर इस कपल की तारीफ कर रहे हैं. खास बात यह है कि यह वीडियो उस समय सामने आया है जब धवन और सोफी शाइन की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

वायरल वीडियो में सोफी किसी वीडियो के ऊपर लिप सिंकिंग करते हुए कहती हैं, “मेरा यहां से जाने का मन नहीं कर रहा.” जिस पर शिखर धवन कहते हैं क्यों? सोफी फिर कहती हैं, “मुझे आपके पास रहना है.” इस बात पर धवन कहते हैं, कि घर पे  काम कराती होगी मां. चुलबले अंदाज का यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. 

हाल ही में एक मीडिया कॉन्क्लेव और फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिरकत के दौरान भी धवन और सोफी साथ नजर आए थे. वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान जब धवन से उनके निजी जीवन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, मैं अब आगे बढ़ चुका हूं… यह मेरे लिए एक सीखने वाला दौर था.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं तो हमेशा प्यार में रहता हूं! इस कमरे में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है.”

शिखर का अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से 2023 में तलाक हो गया है. सोफी शाइन की बात करें तो वो आयरलैंड से हैं और अबु धाबी में एक फाइनेंशियल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं. हालांकि धवन या सोफी ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया के जरिए सामने आती झलकियों से फैंस को संकेत जरूर मिल रहे हैं कि गब्बर की जिंदगी में प्यार की एक नई इनिंग शुरू हो चुकी है.

‘मुझसे पूछ ले पहले’, ग्लेन मैक्सवेल पर भड़क गए श्रेयस अय्यर, लाइव मैच में दिखी नाराजगी, Video

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, ध्वस्त हो गए रिकॉर्ड, अब बोले ‘क्रिकेट के भगवान’, कहा- इतिहास में…

PBKS vs SRH मैच की वो एक गेंद, जिसने बदल दी अभिषेक शर्मा की किस्मत, पलट गया सारा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >