110 सालों के क्रिकेट इतिहास का ‘बादशाह बॉलर’, बुमराह से भी बड़ा बना ये गेंदबाज

Scott Boland Best Bowler by Average in 110 Years: मौजूदा दौर में जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. शायद सबसे बेहतरीन हैं, ये कहना भी गलत नहीं होगा. लेकिन आंकड़ों में अब एक गेंदबाज उनसे आगे निकल गया है और वही 110 सालों के क्रिकेट इतिहास में.

Scott Boland Best Bowler by Average in 110 Years: मौजूदा दौर में जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट का सबसे बड़ा गेंदबाज माना जाता है. ये सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि उनकी गेंदबाजी के आंकड़े और बल्लेबाजों की स्वीकार्यता इसकी गवाही देते हैं. हालांकि अब एक गेंदबाज उनसे भी आगे निकल गया है. हम बात कर रहे हैं स्कॉट बोलैंड की. जी हां एक और बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने नया मानदंड स्थापित कर दिया है. जमैका में अपने सपनों जैसे टेस्ट करियर को जारी रखते हुए आधुनिक तेज गेंदबाजों में वे औसत के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया की इंडिजिनस ट्राइब से ताल्लुक रखने वाले तेज गेंदबाज बोलैंड ने अपने प्रदर्शन से न केवल मौजूदा दिग्गजों को पीछे छोड़ा है, बल्कि पिछले 110 वर्षों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में बोलैंड ने पहली पारी में 13.1 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर तीन विकेट झटके. यह इस दौरे पर उनका पहला मैच है और वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे. इसी मुकाबले में उन्होंने एक ऐतिहासिक आंकड़ा भी छू लिया अब वह टेस्ट क्रिकेट में 2000 से ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत रखने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 3 विकेट पर 34 रन की शानदार गेंदबाजी के दम पर बोलैंड का टेस्ट गेंदबाजी औसत अब 17.33 हो गया है. कम से कम 2000 गेंद फेंकने की शर्त पर यह पिछले 110 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है. सन 1900 के बाद से केवल इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिनका औसत बोलैंड से बेहतर रहा है. बार्न्स ने 1901 में अपना डेब्यू किया था और 1914 में संन्यास लिया था. बोलैंड से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य छह गेंदबाज सभी 1800 के दशक और टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत के दौर से जुड़े हुए हैं.

Scott boland. Image: x

बुमराह से बेहतर औसत 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आज के दौर का सबसे घातक तेज गेंदबाज माना जाता है, वहीं बोलैंड उनसे बेहतर गेंदबाजी औसत के साथ आगे निकल गए हैं. बोलैंड ने 2021 से 2025 तक 2000 से अधिक गेंदें फेंकते हुए 17.33 की अविश्वसनीय औसत से 59 विकेट लिए हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2018 से 2025 के बीच 217 टेस्ट विकेट 19.48 की औसत से लिए हैं. यानी आंकड़ों के लिहाज से बोलैंड फिलहाल बुमराह से भी बड़े गेंदबाज साबित हुए हैं.

दिलचस्प बात ये है कि बोलैंड के अलावा तीन और ऐसे गेंदबाज हैं, जिनका टेस्ट गेंदबाजी औसत बुमराह से कम है. बुमराह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया): 1928-33 के बीच 17.97 की औसत से 74 विकेट

फ्रैंक टायसन (इंग्लैंड): 1954-59 के बीच 18.56 की औसत से 76 विकेट

अक्षर पटेल (भारत): 2021-24 के दौरान 19.34 की औसत से 55 विकेट

2025 में मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन, फाइनल में मैक्सवेल की वाशिंगटन को केवल 5 रन से हराया

बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर बनाया  रिकॉर्ड, रनों के मामले में हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Video: ‘हो गया इसका, अब नहीं चलेगा’, शुभमन गिल को स्लेज करने लगे बेन डकेट, फिर हुआ ये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >