JSCA चुनाव: सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को मिली जीत, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

JSCA चुनाव: पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का क्रमशः सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है. 2024 में संन्यास ले चुके दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए सीमित अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे.

JSCA Saurabh Tiwary and Shahbaz Nadeem: भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का क्रमशः सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिवारी और बाएं हाथ के स्पिनर नदीम दोनों ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. पैतीस साल के तिवारी ने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले. वहीं 35 वर्षीय नदीम ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण के बाद देश के लिए दो टेस्ट खेले हैं.

नयी कमेटी के लिए हुए चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 से हराया. संयुक्त सचिव पद के लिए नदीम ने भी बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने राज कुमार शर्मा को 409-199 से हराया. जेएससीए अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव ने एसके बेहरा को 421-213 जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे ने नंदू पटेल को 381-235 से हराया. कोषाध्यक्ष पद के लिए अमिताव घोष ने सौम्या सेन को 402-221 से हराया. 

जीत के बाद नदीम का बयान

जीत के बाद नदीम ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “यहां एक समूह था जिसने मुझसे और सौरभ से संपर्क किया और हमें चुनाव लड़ने के लिए कहा. वे चाहते थे कि हम झारखंड क्रिकेट का मार्गदर्शन करें. शुरू में मैं दुविधा में था, लेकिन बाद में हमने चुनाव लड़ने का फैसला किया. इस राज्य ने हमें क्रिकेटर बनाया है और हम पिछले 25 सालों से यहां खेल रहे हैं. अब इसने हमें क्रिकेट प्रशासक बनने का मौका दिया है. हमें लगता है कि हम योगदान दे सकते हैं.”

सौरभ तिवारी और नदीम का क्रिकेट करियर

सौरभ तिवारी ने विराट कोहली के साथ अंडर-19 टीम में खेला और अपनी दमदार पावर-हिटिंग के चलते उन्हें भविष्य का महेंद्र सिंह धोनी कहा जाने लगा. उन्होंने धोनी की कप्तानी में भारत के लिए तीन वनडे मैच भी खेले. वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 2019 और 2021 में दो टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू रांची में विराट कोहली की कप्तानी में तब किया जब कुलदीप यादव चोट के चलते बाहर हो गए थे. टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया.

दिग्वेश राठी को बहस पड़ी भारी, जुर्माने के अलावा BCCI ने सुना दी कड़ी सजा, अभिषेक शर्मा को मिला ये दंड

गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली, रवि शास्त्री ने बताया दशक का सबसे प्रभावशाली ‘चैंपियन’ खिलाड़ी

यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, लास्ट ओवर में बांग्लादेश को भारी शिकस्त देकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >