Sanju Samson पर बीसीसीआई की टेढ़ी नजर, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल होना अब मुश्किल, जानें क्या है मामला

Sanju Samson: संज सैमसन को घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाना अब भारी पड़ सकता है. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए टीम की घोषणा करने से पहले BCCI उनके ऊपर जांच बैठा सकता है. जानें क्या है पूरा मामला.

Sanju Samson: टी20 क्रिकेट में वापसी के बाद 6 मैचों के अंतराल में तीन शतक मारकर तहलका मचाने वाले संजू सैमसन एक बार फिर मुश्किल में पड़ सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला है. ट्रॉफी से पहले केरल ने अपना शिविर भी लगाया था, जिसमें संजू ने भाग नहीं लिया था. अब बीसीसीआई जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने वाला है. लेकिन उससे पहले BCCI संजू सैमसन के ऊपर इस बात की जांच बैठा सकता है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में क्यों भाग नहीं लिया है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए इस बात की सख्त हिदायत दी है कि घरेलू क्रिकेट से कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं सकते ऐसे में अब सैमसन मुश्किल में पढ़ सकते हैं. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को इसी तरह अनुशासनहीनता के कारण सेंट्रल कांट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ा था.  

संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. लेकिन टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी और चयनकर्ता सैमसन के घरेलू क्रिकेट को छोड़ने के फैसले से खुश नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि घरेलू क्रिकेट प्रासंगिक बना रहे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने सैमसन द्वारा टूर्नामेंट से पहले तैयारी शिविर के लिए अपनी अनुपलब्धता व्यक्त करने के बाद विकेटकीपर को नहीं चुना. केसीए सचिव विनोद एस कुमार ने कहा था कि एसोसिएशन नहीं चाहता कि सैमसन की उपलब्धता पर अनिश्चितता के कारण कोई युवा अपनी जगह खो दे. फिलहाल वे दुबई में अपना ज्यादातर समय बिता रहे हैं.

केरल क्रिकेट एसोशिएशन के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहे

बीसीसीआई संभवतः 19 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने वाला है. इससे पहले रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि चयनकर्ता संजू सैमसन से एक वैध कारण चाहते हैं. वरना उन्हें वनडे सीरीज के लिए संजू के ऊपर विचार करना मुश्किल होगा. सैमसन का केसीए के साथ एक कड़वा इतिहास रहा है, लेकिन उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए इसे सुलझाना होगा. ऐसा नहीं हो सकता कि राज्य संघ और उनके बीच कोई गलतफहमी हो और वह खेल के समय से चूक जाएं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राज्य की टीम की ओर से शिरकत की थी.” सैमसन ने 2015 में टी20 डेब्यू किया था, जबकि 2024 तक वे केवल 37 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल पाए हैं. उनको दरकिनार किए जाने की वजह से एकदिवसीय मुकाबलों में भी उन्हें 2021 में जाकर मौका मिला था. अब एक बार फिर उनके लिए मुश्किल बढ़ सकती है.  

विकेट कीपर के रूप में दावेदारी भी मुश्किल में

भारत के पास वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कई विकल्प हैं, जिनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरल और सैमसन अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि सैमसन को ऋषभ पंत , केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के साथ दो विकेटकीपरों में से एक के लिए दावेदार माना जाता है. पिछले दो वर्षों में बड़ी हैमस्ट्रिंग चोटों से जूझने के बाद से राहुल की लंबी अवधि के प्रारूपों में विकेटकीपिंग करने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर राहुल विकेटकीपिंग के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो चयनकर्ता टीम को कैसे संतुलित करते हैं. अगर बीसीसीआई सख्त होता है तो सैमसन की शानदार वापसी पर पलीता लग सकता है. 

ड्रेसिंग रूम की बात सरफराज ने लीक कीं हैं तो उसको…, हरभजन ने गौतम गंभीर को दी यह करने की सलाह

पोलार्ड ने फिर मचाया तूफान, अब इस रिकॉर्ड को बनाकर मचाया तहलका, दूर-दूर तक नहीं है कोई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >