ये क्या बोल रहे संजय मांजरेकर! स्वीप शॉट और झाड़ू मारने में एक जैसी टेक्निक लगती है

कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. कोरोना के कारण खेल जगत को भारी झटका लगा है. टोक्‍यो ओलंपिक से लेकर कई स्‍पर्धाएं या तो आगे बढ़ा दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है. भारत में आईपीएल पर भी कोरोना का असर दिखा और इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. कोरोना के कारण खेल जगत को भारी झटका लगा है. टोक्‍यो ओलंपिक से लेकर कई स्‍पर्धाएं या तो आगे बढ़ा दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है. भारत में आईपीएल पर भी कोरोना का असर दिखा और इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है.

दूसरी ओर खिलाड़ी अपने-अपने घरों में लॉकडाउन का खुब आनंद ले रहे हैं और कोरोना से बचने के लिए अपने समर्थकों को वीडियो व फोटो के माध्‍यम से घरों में रहने का संदेश भी दे रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. जिसमें वो स्‍वीप शॉट और झाडू मारने को एक जैसा बता रहे हैं. मांजरेकर ने QuarantineDiscoveries के साथ लिखा, ‘स्वीप शॉट और झाड़ू मारने में एक जैसी टेक्निक लगती है’

इसपर कई लोगों ने मजे भी लिये और उनका समर्थन भी किया. मालूम हो कुछ दिन पहले अय्यर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने घर की सफाई करते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी लोगों से हर कीमत पर घर के अंदर रहने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया में अभी कोरोना वायरस ‘ट्रेसर बुलेट’ (बहुत तेज गति से निकलने वाली गोली) की तरह फैल रहा है.

भारतीय कोच ने ट्वीट किया, लोग घर के अंदर रहे, यह काफी अहम चरण (समय) है. दुनियाभर में जो चीज ट्रेसर बुलेट की तरह घूम रही है वह है कोराना (कोविड-19). इसकी चपेट में आने से बचने के लिए घर में रहे.

वहीं भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने कहा कि वह इस समय का इस्तेमाल साल के अंत में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी के लिये कर रहे हैं. उन्होंने कहा, इस ब्रेक की एक अच्छी चीज यह है कि मैं 19 मई को अपनी शादी की पहली सालगिरह पत्नी के साथ मना पाऊंगा. सामान्य हालात में मैं क्रिकेट में व्यस्त रहता. इसलिये कम से कम एक व्यक्ति ज्यादा शिकायत नहीं कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >