जसप्रीत बुमराह और संजना की चौथी एनिवर्सरी, पत्नी ने डेडीकेट किया क्रिकेट से रिलेटेड ये फिल्मी गाना

Jasprit Bumrah Sanjana Ganeshan Anniversary: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी को चार साल हो गए हैं. एनिवर्सरी पर संजना ने बुमराह की फोटो के साथ एक क्रिकेट से रिलेटेड फिल्मी गाना डेडिकेट किया है.

Jasprit Bumrah Sanjana Ganeshan 4th Anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की शादी को आज (15 मार्च) चार साल पूरे हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च 2021 को संजना गणेशन के साथ गोवा में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी थी.

शादी की चौथी वर्षगांठ के खास मौके पर संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है. संजना ने बुमराह के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए मिस्टर और मिसेज माही के गाने के बोल के साथ लिखा,
“तू है तो दिल धड़कता है,
तू है तो सांस आती है,
तू ना हो तो घर, घर नहीं लगता,
तू है तो डर नहीं लगता.
हैप्पी 4″

संजना हैप्पी 4 के बाद रेड हॉट दिल की इमोजी भी लगाई. उनके इस पोस्ट से साफ झलक रहा है कि शादी के चार साल बाद भी दोनों के रिश्ते में पहले जैसा प्यार और ताजगी बरकरार है. संजना ने इस पोस्ट में जसप्रीत बुमराह को टैग भी किया है, जिससे फैंस के बीच यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. वहीं इस गाने की बात करें तो यह राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का है. इस फिल्म में क्रिकेट से रिलेटेड स्टोरी है, जिसमें जाह्रवी क्रिकेटर बनना चाहती है और इसमें राव उनकी मदद करते हैं. Bumrah Sanjana Anniversary.

स्पोर्ट्स एंकर हैं संजना

बुमराह और संजना की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और खास लम्हे साझा करते रहते हैं. इस प्यारे कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अंगद है. अंगद का जन्म 4 सितंबर 2023 को हुआ था. फैंस ने भी इस खास मौके पर बुमराह और संजना को बधाई दी है. जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जबकि संजना गणेशन एक मशहूर खेल एंकर हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है. हाल ही जसप्रीत को आईसीसी के चार पुरस्कार एक साथ दिए गए थे, उस समय भी बुमराह का इंटरव्यू भी संजना ने लिया था. 

तीन महीने से मैदान से दूर हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह साल की शुरुआत में ही पीठ में चोट के कारण मैदान से बाहर हैं. सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह की पीठ में खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी, इसके बाद से वे बंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब की प्रक्रिया में हैं. बुमराह चोट के कारण भारत की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. अब उनकी चोट की वजह से 22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल सीजन के शुरुआती मुकाबलों में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है. मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स से होना है. 

डिप्रेशन और जान से मारने की धमकी, वरुण चक्रवर्ती ने याद किया वो समय, जब जिंदगी में आ गया था अंधेरा

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

‘MBA महाबली’ के एलन मस्क भी फैन! भारत के विस्पी खराडी ने 335 किग्रा खंभों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >