Asian Games: राष्ट्रगान बजते ही फूट-फूटकर रोने लगे साई किशोर, भारत के लिए किया टी20 में डेब्यू, देखें वीडियो

साई किशोर के लिए एशियाई खेलों में भारत के लिए डेब्यू करना बेहद भावुक क्षण था. मैच से पहले पूरी टीम जब राष्ट्रगान के लिए खड़ी थी, तो उस समय साई किशोर खुद पर काबू नहीं पा सके और रोने लगे.

एशियाई खेलों 2023 (Asian Games 2023) के टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना लिया. भारत की ओर से इस मैच में युवा खिलाड़ी साई किशोर (Sai Kishore) ने डेब्यू किया. मुकाबला शुरू होने से पहले जब राष्ट्रगान बजने लगा तो इस युवा खिलाड़ी को रोते हुए देखा गया. साई किशोर का रोते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अपने आंसू नहीं रोक पाये साई किशोर

साई किशोर के लिए भारतीय टीम के लिए खेलना किसी सपने से कम नहीं था. देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है. वैसे में साई किशोर के लिए एशियाई खेलों में भारत के लिए डेब्यू करना बेहद भावुक क्षण था. मैच से पहले पूरी टीम जब राष्ट्रगान के लिए खड़ी थी, तो उस समय साई किशोर खुद पर काबू नहीं पा सके और रोने लगे. उनके खुशी के आंसू थम नहीं रहे थे.

नेपाल के खिलाफ डेब्यू मैच में साई किशोर ने जटकाये एक विकेट

भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते हुए साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 25 रन देकर एक विकेट लिये. बड़ी बात है कि उन्होंने एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका.

Also Read: Asian Games: यशस्वी जायसवाल बने टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

साई किशोर का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अब तक 5 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट चटकाए हैं. गुजरात टाइटंस का हिस्सा साई किशोर ने 10 मई 2022 को लखनऊ की टीम के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था.

Also Read: Asian Games 2023: 20 साल के अथक परिश्रम के बाद सुतीर्था और अहिका मुखर्जी ने टेबल टेनिस में जीता मेडल

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद रवि बिश्नोई की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारत ने एशियाई खेलों की पुरुष टी20 क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मंगलवार को यहां नेपाल को 23 रन से शिकस्त दी. जायसवाल ने 49 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़ 100 रन बनाये. भारत ने चार विकेट पर 202 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को नौ विकेट पर 179 रन पर रोक कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. जायसवाल ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (23 गेंद में 25 रन) के साथ 59 गेंद में 103 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. शिवम दुबे (19 गेंद में नाबाद 25) और रिंकू सिंह (15 गेंद में नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. रिंकू ने दो चौके और चार छक्के जड़े जबकि दुबे ने दो चौके और एक छक्का लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >