रायपुर में सेमीफाइनल खेलने उतरेगी सचिन तेंदुलकर ब्रिगेड, इस टीम से हो सकता है मुकाबला

IML 2025: इंडिया मास्टर्स (India Masters) ने अपने पांच लीग मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 13 मार्च, गुरुवार को रायपुर में होगा.

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के उद्घाटन संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली शीर्ष चार टीमों के नाम तय हो गए हैं. श्रीलंका मास्टर्स, इंडिया मास्टर्स, वेस्टइंडीज मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. अब सभी की नजरें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं.

इंडिया मास्टर्स (India Masters) ने अपने पांच लीग मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 13 मार्च, गुरुवार को रायपुर में होगा, जहां वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी. इंडिया मास्टर्स ने पूरे लीग चरण में संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हुआ. International Masters League.

IML 2025: श्रीलंका मास्टर्स का शीर्ष स्थान पर कब्जा

श्रीलंका मास्टर्स ने भी लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. उनका नेट रन रेट (NRR) भी बेहतरीन रहा, जिससे उन्हें अंक तालिका में शीर्ष स्थान मिला. श्रीलंका मास्टर्स का सेमीफाइनल मुकाबला 14 मार्च, शुक्रवार को रायपुर में होगा, जहां वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच मुकाबला अहम

अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर कौन सी टीमें काबिज होंगी, इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच होने वाले आखिरी लीग मैच के बाद होगा. यह मुकाबला आज 12 फरवरी को रायपुर में खेला जाएगा. इस मैच का नतीजा यह तय करेगा कि इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के सेमीफाइनल में किन टीमों का सामना होगा.

इंडिया मास्टर्स ने सेमीफाइनल के लिए की शानदार तैयारी

इंडिया मास्टर्स ने शनिवार को रायपुर में वेस्टइंडीज मास्टर्स के खिलाफ सात रन की रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में स्टुअर्ट बिन्नी ने तीन विकेट झटके, जबकि इरफान पठान ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई. इस जीत के साथ इंडिया मास्टर्स ने अपने आत्मविश्वास को और मजबूत किया.

इस मुकाबले में क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और ब्रायन लारा (Brian Lara) के बीच प्रतिद्वंद्विता को एक बार फिर से देखने का मौका मिला. हालांकि भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को इस मैच में आराम दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. लारा ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अंत में भारत को जीत दिलाई.

सेमीफाइनल के लिए टीमों की स्थिति स्पष्ट

अब तक के प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है:

  1. श्रीलंका मास्टर्स (अंक तालिका में पहले स्थान पर) 1.400
  2. इंडिया मास्टर्स (अंक तालिका में दूसरे स्थान पर) 1.036
  3. वेस्टइंडीज मास्टर्स (अंक तालिका में तीसरे स्थान पर) 0.197
  4. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स या इंग्लैंड मास्टर्स (अंतिम लीग मैच के नतीजे पर निर्भर) 

अब सेमीफाइनल में इन टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, जबकि वेस्टइंडीज मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड मास्टर्स के बीच खिताब तक पहुंचने के लिए जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी. हालांकि इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की 1 हार उसे चौथे स्थान पर रख सकती है, जिससे उसका मुकाबला श्रीलंका मास्टर्स से हो सकता है. 

IML 2025- प्वाइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
1श्रीलंका मास्टर्स54181.400
2इंडिया मास्टर्स54181.036
3वेस्टइंडीज मास्टर्स53260.197
4ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स42242.631
5दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स5142-2.750
6इंग्लैंड मास्टर्स4040-2.335

200-250 बार करनी पड़ी उठक-बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल हुए परेशान, खुद किया खुलासा क्या रही वजह

‘मिशन बदलापुर’ पर हैं रोहित शर्मा! रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा, हिटमैन ने क्यों नहीं लिया संन्यास?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >