‘भारत की ढाल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, दुनिया को बताई देश की शक्ति

Sachin Tendulkar on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सेना की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत की असली ढाल उसके लोग हैं और आतंकवाद के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है.

Sachin Tendulkar on Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सैन्य कार्रवाई की है. पहलगाम में 22 अप्रैल को 25 निहत्थे मासूम भारतीय और 1 नेपाली पर्यटक को नाम पूछकर गोली मार दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा और आक्रोश भरा हुआ था. भारत सरकार ने इस घटना के जवाब में कार्रवाई का प्रण लिया था और 7 मई को रात (सुबह 2 बजे के लगभग) 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने हमला कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है. महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलतापूर्वक कार्रवाई के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत की असली ढाल उसके लोग हैं.

सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद एक सशक्त संदेश साझा करते हुए लिखा, “एकता में निर्भयता, शक्ति में असीमता. भारत की ढाल उसके लोग हैं. इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. हम एक टीम हैं! जय हिंद #OperationSindoor”

सचिन तेंदुलकर आतंकवाद के खिलाफ हमेशा मुखर रहे हैं. उनका एक ऐतिहासिक बयान 26/11 मुंबई हमलों के बाद चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में शतक (103*) लगाने के बाद भी आया था. उस मैच में भारत ने 387 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था. मैच के बाद उन्होंने कहा था उनके नजरिए से यह हमला भारत पर हुआ था और यह हर भारतीय को तकलीफ देनी चाहिए, सिर्फ मुंबई के लोगों को नहीं. यह शतक उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने इतने भयानक हालात देखे हैं. गौरतलब है कि सचिन को 2010 में भारतीय वायुसेना (IAF) में ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि भी दी गई थी.

जहां तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’की बात है, तो बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला कर उन्हें ध्वस्त किया. (India Air Strike Pakistan) इनमें पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरिदके, सरजल और मेहमूना जोया सहित चार स्थानों और पीओके के पांच आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. यह ऑपरेशन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा समन्वयित रूप से किया गया था. इसका लक्ष्य जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के उन शीर्ष आतंकियों को निशाना बनाना था जो भारत में आतंकी गतिविधियों को प्रायोजित करते हैं. यह पाकिस्तान की निर्विवाद सीमा में भारत की अब तक की सबसे गहरी सैन्य कार्रवाई थी, जो 1971 के बाद पहली बार हुई है.

एक ही मैच में विराट कोहली चौथे स्थान पर खिसके, गुजरात के बल्लेबाज हाथ धोकर पड़े पीछे

जीत की राह में रोड़ा थे अंपायर! GT vs MI मैच में भड़क उठे आशीष नेहरा, तेवतिया ने भी दिखाए तेवर

हार्दिक-सूर्या और चहर का ब्लंडर मुंबई को पड़ा भारी, आखिरी गेंद पर गलती से जीता गुजरात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >