Sachin Tendulkar: पत्नी और बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन, जनता से की वोट डालने की अपील, देखें वीडियो

Sachin Tendulkar: भारत के पूर्व क्रिकेट स्टार और चुनाव आयोग के आइकन सचिन तेंदुलकर वोट डालने के लिए निकले. महाराष्ट्र विधान सभा (maharashtra assembly election 2024) मुंबई के बांद्रा वेस्ट के बूथ नंबर 195 पर उन्होंने अपनी पत्नी अंजलि (Anjali Tendulkar) और बेटी सारा (Sara Tendulkar) के साथ वोट डाला. अपना मतदान करने के बाद उन्होंने जनता से भी वोट डालने की अपील की.

Sachin Tendulkar: महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव में 288 विधान सभा सीटों के लिए आज 20 नवंबर को मतदान किया जा रहा है. महीने भर तक चली राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच आज जनता अपने अधिकार का उपयोग कर रही है. इसी मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चुनाव आयोग के आइकन सचिन तेंदुलकर भी मतदान करने पहुंचे. अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ सचिन ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के बूथ नंबर 195 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया. 

बांद्रा के पाली चिंबई म्यूनिसिपल के मुंबई पब्लिक स्कूल में वोट डालने के बाद सचिन ने कहा कि वे सबसे वोट डालने की अपील करते हैं. आइए वोट करने निकलें, ये हमारा कर्तव्य है. वे ईसीआई के आइकन भी हैं तो वे निवेदन करते हैं कि वोट जरूर करें. यहां पर सुविधाएं काफी अच्छी हैं और ये पूरे समय तक रहेंगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन से भी मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुविधाएं अंत तक रहेंगी. आइए वोट जरूर दीजिए. 

आपको बता दें कि आज 20 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड विधान सभा की 38 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 विधान सभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. इन सभी सीटों पर चुनाव के बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी.  

यह भी पढ़ें: भारत के लिए ‘बेहद अनलकी’ रहा यह अंपायर, रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे 

पोस्ट रिटायरमेंट सचिन

सचिन 2011 में अपने रिटायरमेंट के बाद से आईपीएल में सक्रिय रहे हैं. वे मुंबई इंडियंस के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं. वे समय-समय पर अपने ट्विटर हैंडल पर अपने जीवन के अनुभवों को बताते रहते हैं. सचिन के बेटे अर्जुन भी क्रिकेट में अपना कैरियर बना रहे हैं और अपने पिता के विपरीत वे बॉलिंग में हाथ आजमा रहे हैं. हाल ही में सचिन गांव के लुत्फ लेते भी दिखाई दिए थे. वे अपने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के जरिए समाज सेवा भी करते हैं. सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर तीन पेडों के सामने खड़े होकर एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि क्या आप बता सकते हैं कि किस अंपायर ने इतने बड़े विकेट बनाए हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >